{"_id":"68aa0f7c89aecd6d5f0abeb4","slug":"sterilization-of-a-dog-will-cost-rs-1000-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-151023-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक कुत्ते की नसबंदी पर खर्च होंगे एक हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक कुत्ते की नसबंदी पर खर्च होंगे एक हजार रुपये
विज्ञापन
सदर क्षेत्र में घूमते कुत्ते। संवाद
शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन की तैयारी तेज कर दी गई है। नगर निगम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर को जल्द शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक एक कुत्ते की नसबंदी पर एक हजार रुपये का खर्च आएगा। कुत्तों को पकड़ने के लिए अलग से टीम लगाई जाएगी।
नगर निगम ने ककरा क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण एक करोड़ 85 लाख रुपये से कराया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेंटर नगर निगम को सौंप दिया है। इसमें मुख्य रूप से कुत्तों की नसबंदी का कार्य किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन तेजी से सक्रिय हो गया है।
निगम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में स्टाफ रखने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। इसमें कुत्तों की नसबंदी के लिए डॉक्टर, स्टाफ नर्स समेत छह से सात लोगों का स्टाफ रखा जाएगा। सितंबर के दूसरे सप्ताह तक सेंटर शुरू करने का दावा किया जा रहा है।-- -- -
विज्ञापन
एनिमल बर्थ सेंटर में 50 कुत्तों को रखने की व्यवस्था
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में एक बार में 50 कुत्तों के रखने के लिए अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं। जो कुत्ते खतरनाक श्रेणी में आते हैं, उनको अलग कमरों में रखा जाएगा। कुत्ते के काटने की शिकायत पर उसे बर्थ सेंटर में बंद किया जाएगा। स्थिति में सुधार होने पर नसबंदी करने के बाद छोड़ा जाएगा। नसबंदी करने वाले कुत्ते को दो से तीन दिन तक एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा। इसके बाद उसको जहां से पकड़ा गया है, वहीं छोड़ दिया जाएगा।
--
सुप्रीमकोर्ट का आदेश आने के बाद एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। करीब दो सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। एक कुत्ते की नसबंदी पर एक हजार रुपये खर्च जाएगा।
- एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
नगर निगम ने ककरा क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण एक करोड़ 85 लाख रुपये से कराया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेंटर नगर निगम को सौंप दिया है। इसमें मुख्य रूप से कुत्तों की नसबंदी का कार्य किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन तेजी से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
निगम ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में स्टाफ रखने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। इसमें कुत्तों की नसबंदी के लिए डॉक्टर, स्टाफ नर्स समेत छह से सात लोगों का स्टाफ रखा जाएगा। सितंबर के दूसरे सप्ताह तक सेंटर शुरू करने का दावा किया जा रहा है।