फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stepfather accused of daughter falls ill at police station dies while being taken to hospital in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की थाने में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Mon, 06 Jul 2026 11:57 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 11:57 AM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाने में दुष्कर्म के आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उस पर सौतेली बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया था।

विज्ञापन
Stepfather accused of daughter falls ill at police station dies while being taken to hospital in Shahjahanpur
एसपी देहात दीक्षा भावरे अरुण ने दी जानकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में सौतेली बेटी से पिछले तीन वर्षों से दुष्कर्म करने के आरोपी 36 वर्षीय युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। उसे पूछताछ के लिए रविवार को थाने बुलाया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से उसकी मौत होना सामने आया है।

विज्ञापन




रविवार को थाने पहुंची 17 वर्षीय किशोरी ने प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसका सौतेला पिता उससे तीन साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। इसमें उसकी मां भी सहयोग करती थी। बीते 28 अप्रैल को किशोरी का विवाह हो गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने उसकी ससुराल पहुंचकर जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने जब यह बात अपने पति को बताई, तो दोनों ने मिलकर सिंधौली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे बिगड़ी थी तबीयत 
किशोरी के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शाम करीब चार बजे आरोपी को थाने बुलाया। गंभीर आरोपों के चलते उसे रात में भी हिरासत में रखा गया। पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे आरोपी ने घबराहट की शिकायत की। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) के कारण उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी देहात भंवरे दीक्षा अरुण ने थाने पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद युवक की पत्नी ने अपनी बेटी और उसके ससुराल वालों पर झूठी रिपोर्ट लिखाने की बात कहकर उन पर कार्रवाई की मांग कर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पूछताछ के लिए युवक को थाने बुलाया गया था। रात को तबीयत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed