फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stepdaughter Beaten to Death... Body Buried in Field

Shahjahanpur News: सौतेली बेटी की पीट-पीटकर हत्या...खेत में गाड़ दिया शव

Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Stepdaughter Beaten to Death... Body Buried in Field
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। तिलहर के गांव गोबरसंडा की रहने वालीं दिव्यांशी ने पति पर चार साल की उसकी बेटी को पीट-पीटकर मार डालने और फिर उसे खेत में गाड़ देने का आरोप लगाते हुए आरसी मिशन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति अखिलेश का सहयोग करने पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों को भी नामजद किया गया है। दिव्यांशी ने अखिलेश से दूसरी शादी की थी। पुलिस बृहस्पतिवार को शव की तलाश कराएगी।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोबरसंडा निवासी रामस्वरूप की बेटी दिव्यांशी ने आरसी मिशन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार माह पूर्व पति से अनबन के बाद उससे अलग हो गई थी। उसके साथ चार साल की बेटी प्रिया थी। इसके बाद उसने मंदिर में कांट के मानपुर गांव के रहने वाले अखिलेश से शादी कर ली। दोनों लोग आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में आकर किराये के मकान में रहने लगे। कुछ दिनों तक तो ठीक-ठाक रहा फिर अखिलेश हदें पार करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि अखिलेश, पत्नी दिव्यांशी पर उसके दोस्तों से मेलजोल बढ़ाने का दबाव डालता और विरोध पर चार साल की बेटी प्रिया को बेरहमी से पीटता था। आरोप है कि चार मई की सुबह सात से आठ बजे के बीच अखिलेश ने दिव्यांशी को नशीला पदार्थ पिला दिया और प्रिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद इलाज के बहाने कार में डालकर दिव्यांशी और प्रिया को मानपुर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां खेत में प्रिया का शव गाड़ दिया और दिव्यांशी को अपनी बहन रजनी के घर फर्रुखाबाद के कायमगंज छोड़ आया। आरोप है कि शव को गाड़ते समय ससुर सुरेंद्र और सास तारा भी मौजूद थीं। इसके बाद अखिलेश दिव्यांशी को रोहतक ले गया और वहां छोड़कर भाग गया। दिव्यांशी को उसका चचेरा भाई सुनील लेकर आया और कांट पुलिस को तहरीर दी। तब कांट पुलिस ने जांच शुरू की तो बच्ची की हत्या का मामला उजागर हुआ।

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में पति अखिलेश, सास तारा, ससुर सुरेंद्र, जेठ मुन्ना, जेठानी रीता, देवर सुमित व अमित, ननद रजनी, ननदोई अनुज समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को खेत से निकालने के लिए टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल सील कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को शव को निकलवाकर पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। मुख्य आरोपी अखिलेश हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed