फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Steering in the hands of women...the craze for getting a license is increasing

Shahjahanpur News: महिलाओं के हाथों में स्टीयरिंग...लाइसेंस बनवाने का बढ़ रहा क्रेज

Sat, 27 Sep 2025 07:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Steering in the hands of women...the craze for getting a license is increasing
डॉ.श्वेता
शाहजहांपुर। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही महिलाएं घर की दहलीज पार कर स्टीयरिंग संभालकर लग्जरी कारों से लेकर स्कूटी तक दौड़ा रही हैं।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पहले तक गिनी-चुनी महिलाएं ही वाहन चलाते हुए नजर आती थीं लेकिन वर्तमान परिदृश्य में काफी बदलाव आया है। अब महिलाएं स्कूटी, बाइक से लेकर लग्जरी कारें तक दौड़ा रही हैं। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। यही वजह है कि प्रत्येक वर्ष मोटर व्हीकल के लिए लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2020-21 से महिलाओं के लाइसेंस बनवाने के ग्राफ में उछाल आया है। इसमें शिक्षित महिलाएं ज्यादा हैं।
--
लाइसेंस की स्थिति

वर्ष पुरुष महिलाएं
2020-21 13781 425
2021-22 18120 551
2022-23 18774 633
2023-24 19359 626
2024-25 22304 783 अब तक
-
हमने वर्ष 2007 में इलाहाबाद में लाइसेंस बनवाया था। खुद कार चलाते हैं। ऐसे में लाइसेंस बनवाना जरूरी समझा था। शाहजहांपुर आने पर यहां पर लाइसेंस का नवीनीकरण कराया है।
विज्ञापन

- वसु गोयल, समाजसेवी
--
वाहन चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास लाइसेंस होना अनिवार्य है। हमने भी काफी पहले लाइसेंस बनवा लिया था। यह भी एक तरह की जिम्मेदारी है, जिसे निर्वाह करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. श्वेता जायसवाल
--
महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कामकाजी महिलाएं ज्यादा लाइसेंस बनवा रहीं है। वाहन चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास लाइसेंस होना भी चाहिए।



- सर्वेश सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन

डॉ.श्वेता

डॉ.श्वेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed