फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Statue of Lord Parashurama waiting to be unveiled

अनावरण के इंतजार में भगवान परशुराम की प्रतिमा

Mon, 10 Jan 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Statue of Lord Parashurama waiting to be unveiled
जलालाबाद के गांव उबरिया स्थित मंदिर पर अनावरण के इंतजार में भगवान की मूर्ति - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। आचार संहिता लगने के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित यात्रा भी टल गई है। इससे उबरिया मंदिर पर करीब छह माह से स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण का कार्यक्रम भी स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

जलालाबाद को भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है। विधानसभा चुनाव को लेकर ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों में मच रही होड़ के दौरान करीब आठ माह पहले सपा ने जलालाबाद में भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने की घोषणा की थी। इसके बाद सपा प्रबुद्ध सभा के अध्यक्ष मनोज पांडेय के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर से मंगाई भगवान परशुराम की मूर्ति को शाहजहांपुर रोड पर स्थित उबरिया मंदिर में स्थापित कराया था।
विज्ञापन

सपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जनवरी के पहले सप्ताह में प्रतिमा के अनावरण की बात कही गई थी। कार्यक्रम को लेकर उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा का नए सिरे से रंगरोगन कराने के बाद उसे कपड़े से लपेट दिया गया था। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने और खराब मौसम के चलते अखिलेश यादव के आने की तारीख फाइनल नहीं हो सकी। अब आदर्श आचार संहिता लागू होने से सार्वजनिक रैली और सभाओं का सिलसिला रुक गया है। इससे भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम का इंतजार लंबा होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी तक किसी भी तरह के आयोजन पर रोक है। इससे अनावरण का कार्य जल्द नहीं हो सकेगा। परंतु भक्त भगवान की पूजा अर्चना शुरू कर सकें, इसके लिए जल्द ही मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समेत अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न करवा दिए जाएंगे। - गोपाल अग्निहोत्री, सपा पुवायां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष

अखिलेश यादव जहां जा रहे हैं, उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। आचार संहिता लग जाने से भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ही कराया जाएगा। प्रशासन की अनुमति लेने का प्रयास किया जाएगा। - तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed