{"_id":"68eff3e627f0a9e01b0bf450","slug":"state-women-commission-member-listened-to-the-problems-of-women-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-155211-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
कंचन शर्मा, जलालाबाद।
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमार ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। इसमें सबसे अधिक घरेलू हिंसा के मामले रहे। भूमि विवाद, नाली विवाद, अपहरण आदि से संबंधित कुल 13 शिकायतें आईं। सदस्य ने संबंधित अधिकारियों से बात करके पीड़ित महिलाओं की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है। उन्हें आत्मनिर्भर,सुरक्षित और सम्मानित जीवन जीने की दिशा में प्रेरित भी करती है। इस दौरान एसडीएम प्रियंका चौधरी, जिला परियोजना निदेशक अवधेश कुमार, सीओ इशिका सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
डीएम से की मुलाकात
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वार्ता कर कहा कि जनपद की पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाए। महिला से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय समन्वय स्थापित करना है। इसके अलावा ग्लोबल हैंड वॉश डे के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर पर उपस्थित राज्य महिला सदस्य ने बालिकाओं को हाथ धोने की सही विधि, समय और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बालिकाओं ने हैंड वॉश डेमो भी प्रस्तुत किया और स्वच्छता की शपथ ली।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं ने बताई अपनी-अपनी परेशानी
25 जून 2022 को मेरी शादी रामचरन से हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। 19 मई 2025 को ससुराल वालों ने घर पर छोड़ दिया। मारपीट भी की। पुलिस थाने में सुन नहीं रही है। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। पति तारीख पर भी नहीं आता है। - कंचन शर्मा, जलालाबाद
मेरी बहू बहुत परेशान करती है। घर में मारपीट करती है। कई बार पुलिस में शिकायत कर चुके हैं। पुलिस भी सुनती नहीं है। एसपी से लेकर डीएम तक मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। अब मैडम से शिकायत करने आए हैं। - सर्वेश कुमारी, लोधीपुर
दो माह पहले पति ने घर से निकाल दिया। ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब मैडम से मिलकर अपनी समस्या को बताएंगे। हो सकता है कि समाधान हो सके। - अंजू, ढकिया रघा, तिलहर
मेरे पति ने मुझे छोड़कर तीन शादियां की हैं। 19 वर्ष की बेटी हो गई है। उसकी शादी करनी है। न्यायालय के आदेश के बाद भी पति हर्जाना नहीं दे रहा है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - किरन, मंगलीपुर, रोजा