फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   State-of-the-art wedding venue to be built in Kant at a cost of two crore; Ambedkar Park also completed

Shahjahanpur News: कांट में दो करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक बरातघर, आंबेडकर पार्क भी हुआ तैयार

Sat, 17 Oct 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art wedding venue to be built in Kant at a cost of two crore; Ambedkar Park also completed
कांट। नगर पंचायत के वार्ड नबीपुर प्रथम में मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बरातघर का निर्माण कराया जा रहा है। इसी योजना के बजट से परिसर में आंबेडकर पार्क भी विकसित किया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर की जनता को शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


परियोजना के लिए राजस्व टीम ने वार्ड के दो गाटा नंबरों की पैमाइश कर भूमि नगर पंचायत को उपलब्ध कराई थी। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया गया। बरातघर का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। नबीपुर समेत घनी आबादी वाले कई मोहल्लों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि बरातघर में हॉल, कमरे, पेयजल, शौचालय, बिजली और पार्किंग समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे लोगों को निजी बरातघरों पर होने वाला खर्च बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरातघर को बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक बैठकें, सरकारी कार्यक्रम और अन्य सामुदायिक गतिविधियां भी आयोजित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed