{"_id":"65dceaa7d03ca06f46027647","slug":"state-level-archery-competition-will-be-held-in-november-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-114040-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवंबर में होगी राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवंबर में होगी राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
Tue, 27 Feb 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का अंग वस्त्र से स्वागत करते जिला तीरंदाजी संघ शाहजहा
शाहजहांपरपुर। जिले में आठ से दस नवंबर तक राज्यस्तरीय मिनी सब जूनियर चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसको लेकर 24 फरवरी को लखनऊ के केडी सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की वार्षिक बैठक में निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें जिला तीरंदाजी संघ शाहजहांपुर के सचिव मृदुल कुमार गुप्ता ने कहा कि तीरंदाजी को जिले के प्रत्येक विद्यालय, कॉलेज व अन्य संस्थाओं में निरंतर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रोत्साहन समिति व खेल विभाग के तहत डीएम उमेश प्रताप सिंह व सीडीओ श्याम बहादुर सिंह के निर्देशन में तीरंदाजी खेल के उपकरण भी जैम पोर्टल के माध्यम से मंगवाए जा रहे हैं। जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीरंदाजी खेल मैदान का डीएम लोकार्पण कर चुके हैं। जिला तीरंदाजी संघ के सभी पदाधिकारियों ने मिनी सब जूनियर चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी तथा महासचिव अजय गुप्ता का आभार जताया।