फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   State employees went on hunger strike and demanded restoration of old pension

Shahjahanpur News: राज्य कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

Tue, 24 Jun 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
State employees went on hunger strike and demanded restoration of old pension
खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी। स्रोत:
शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी मंगलवार को खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। शाम करीब चार बजे कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए, सातवें वेतन आयोग के संस्तुतियों के उपरांत व्याप्त विसंगतियों को दूर करते हुए सभी कर्मचारियों को समय से वेतन, भत्ते, पेंशन आदि दिया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा एक जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रीज महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए। आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, अवनी कुमार द्विवेदी, पंकज अग्निहोत्री, विजय कुमार सिंह, ज्ञानेश वाजपेयी, राजेश पांडेय आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed