फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Staff missing in Jaitipur...waterlogging at CHC gate in Kant

Shahjahanpur News: जैतीपुर में स्टाफ नदारद...कांट में सीएचसी गेट पर जलभराव

Mon, 08 Jul 2024 04:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Staff missing in Jaitipur...waterlogging at CHC gate in Kant
शाहजहांपुर/ जैतीपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के नाम पर स्वास्थ्य विभाग लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। प्रचार-प्रसार के अभाव में अब मरीज भी नहीं आ रहे। शहरी इलाकों में अधिकतर पीएचसी पर फार्मासिस्ट ही व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

जैतीपुर की पीएचसी खेड़ा रठ में रविवार को आरोग्य मेला लगाने के नाम पर मात्र चैनल का ताला खोल दिया गया। 11:53 बजे तक स्टाफ नहीं आया था। पीएचसी पर बसेड़ा भगवानपुर, अगरोली, नवादा, बंडिया कला, बंडिया खुर्द आदि से लोग दवा लेने आते हैं। स्टाफ के नहीं आने से दवा लेने आए मरीजाें को मायूस होकर लौटना पड़ा। सीएचसी प्रभारी मोहम्मद शजर ने बताया कि सीएचसी पर मेले का आयोजन हुआ है। फार्मासिस्ट के बेटे की तबीयत खराब होने के चलते देरी से पहुंचे थे।
विज्ञापन

--------
सीएचसी के गेट पर जलभराव

कांट। सीएचसी कांट पर रविवार को मेले में दोपहर तक 80 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं देने का दावा किया गया। अस्पताल गेट पर जलभराव होने के चलते मरीजों को दुश्वारियाें से दो-चार होना पड़ा। मरीजों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------


काफी कम आए मरीज

जलालाबाद। गांव कटेली व चौकी आजमपुर स्थित पीएचसी पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में काफी कम मरीज पहुंचे। आरोग्य मेले में करीब एक दर्जन मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें ज्यादातर खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज थे। चौकी आजमपुर में भी दस मरीज देखे गये। मेले में ज्यादा मरीज ना पहुंचने का कारण लोगों को जानकारी का अभाव था। संवाद
------
26 मरीजों को दवा दी गई
परौर। एडिशनल पीएचसी में मुख्यमंत्री आयुष्मान मेले में 26 मरीजाें का परीक्षण किया। एलटी सुनील कुमार ने खांसी, बुखार, सर्दी, खुजली के 26 मरीजों का उपचार किया। संवाद


-----
- प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर मेला लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में जैतीपुर के एमओआईसी से जानकारी करेंगे। मेले के प्रचार-प्रसार के लिए चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया जाएगा।

डॉ. मोहम्मद आसिफ, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed