फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SSO's Negligence Exposed in Case of Contract Worker Sustaining Electric Shock

Shahjahanpur News: संविदा कर्मी के करंट लगने के मामले में एसएसओ की लापरवाही आई सामने

Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
SSO's Negligence Exposed in Case of Contract Worker Sustaining Electric Shock
शाहजहांपुर। अमर बलिदानी पं. रामप्रसाद बिस्मिल पार्क के पास लाइन में फॉल्ट को सही करते समय संविदाकर्मी बबलू के झुलसने के मामले में एसएसओ कपिल सक्सेना की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने टाउन हॉल फीडर के बजाय गोविंदगंज फीडर की लाइन जोड़ दी थी। मामले में जेई मोहम्मद कफील की तहरीर पर एसएसओ के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जेई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 अप्रैल को गोविंदगंज उपकेंद्र पर गोविंदगंज फीडर पर कार्य करने के लिए दोपहर में शटडाउन लिया गया था। शाम सवा सात बजे 11 केवीए टाउन हॉल फीडर में ओवर करंट फॉल्ट के चलते लाइन ट्रिप हो गई। इसी दौरान आगरा कैफे के पास ट्रांसफॉर्मर पर एलटी एबीसी केबल का कार्य होने के कारण ट्रांसफॉर्मर के जंपर को जोड़ने के लिए संविदा कर्मी बबलू ने गोविंदगंज फीडर का शटडाउन लिया था।
विज्ञापन

कार्य करने के लिए वह सुरक्षा उपकरणों के साथ गए थे। उनके कार्य करने के दौरान एसएसओ ने फॉल्ट पर ट्रिप हुए टाउन हॉल फीडर को नहीं लगाकर गोविंदगंज फीडर को जोड़ दिया। इसके चलते लाइनमैन बबलू को करंट लग गया। उन्हें बरेली ले जाया गया जहां बर्न यूनिट नहीं होने पर दिल्ली रेफर किया गया। एसएसओ ने विभागीय नियमों का पालन नहीं करते हुए लापरवाही की है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed