फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SS College winner in Kho-Kho and Volleyball

Shahjahanpur News: खो-खो व वालीबॉल में एसएस काॅलेज विजेता

Wed, 05 Nov 2025 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
SS College winner in Kho-Kho and Volleyball
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव के दौरान ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र। स्रोत : कॉ - फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले ​भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम​।
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के दूसरे दिन विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो व वालीबॉल में एसएस कॉलेज ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सुबह दस बजे शुरू हुई शतरंज प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में रुबल सक्सेना, बालिका वर्ग में निशिता गुप्ता व जूनियर बालक वर्ग में आयुष कनौजिया ने बाजी मारी। टेबल टेनिस में मनन सिक्का व वृंदा शर्मा विजेता बने। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में शिप्रा व विनायक, जूनियर में आराध्या व वंश सक्सेना ने बाजी मारी।
गोला फेंक सीनियर वर्ग में इशांत सिंह व रिचा शुक्ला विजेता बनीं। जूनियर बालक वर्ग में रजत व पल्लवी ने बाजी मारी। चक्का फेंक जूनियर बालक वर्ग में रजत व सीनियर वर्ग में इशांत व वैष्णवी विजेता बने। खोखो सीनियर बालक व बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद कॉलेज, बालिका वर्ग में एसएसएमवी विजेता बना।
विज्ञापन

वालीबॉल सीनियर बालक व बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद कॉलेज, जूनियर बालिका में एसएसएमवी ने बाजी मारी। ऊंची कूद में वैष्णवी व शिवम दुबे विजेता बने। इससे पहले कॉलेज के सचिव डॉ.अवनीश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। खेल व शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अजीत सिंह चारग, डॉ.प्रांजल शाही, डॉ.संदीप अवस्थी, डॉ. प्रमोद यादव, मेजर अनिल मालवीय आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव के दौरान ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र। स्रोत : कॉ

शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव के दौरान ऊंची कूद में प्रतिभाग करता छात्र। स्रोत : कॉ- फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed