फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SS College in badminton semi-finals

Shahjahanpur News: बैडमिंटन के सेमीफाइनल में एसएस काॅलेज

Thu, 10 Oct 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 10 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
SS College in badminton semi-finals
एसएस कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में आयोजित खेल महोत्सव में बुधवार को अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। सेमीफाइनल में एसएस कॉलेज व हिंदू इंटर कॉलेज मुरादाबाद ने जगह बना ली।
विज्ञापन


एसएस कॉलेज की टीम ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस की टीम तथा हिंदू कॉलेज मुरादाबाद की टीम ने बरेली कॉलेज की टीम को पराजित किया। 800 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में अभिषेक शुक्ला व सीनियर बालिका वर्ग में संध्या प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग में अंकुल पाल अव्वल रहे।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में अभिषेक शुक्ला व सीनियर बालिका वर्ग में संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में अविनाश कनौजिया प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में ईशांत सिंह तथा सीनियर बालिका वर्ग में संध्या, जूनियर बालक वर्ग में प्रियांशु व बालिका वर्ग में गुराशीष पहले स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में पर्व त्रिवेदी, बालिका वर्ग में जाह्नवी चौहान प्रथम रहीं।

50 मीटर दौड़ के प्राइमरी एवं जूनियर स्तर के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर दौड़ में कक्षा तीन से आठवीं तक छात्राओं में अंशिका, अनन्या श्रीवास्तव, आर्या वाजपेयी, निमरत कौर, अवनि अंबुज गुप्ता, सृष्टि अवस्थी अव्वल रहीं।


साथ ही 4×200 तथा 4×100 बाधा दौड़ भी कराई गईं, जिनमें विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. अपराजिता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, सचिव डॉ. एके मिश्रा, प्राचार्य आरके आजाद, उप प्राचार्य अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता डॉ. दीप्ति गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed