फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SS 12 post-graduates of college acceptance

एसएस कॉलेज में 12 स्नातकोत्तर कक्षाओं की स्वीकृति

Sun, 05 Jul 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 05 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
SS 12 post-graduates of college acceptance
स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने बताया कि कॉलेज को विज्ञान एवं कला संकाय में एक दर्जन स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सरस्वती ने कालेज के 50 वर्षों के सफर पर संतुष्टि जताई और बताया कि सन 2000 के बाद से महाविद्यालय ने एक के बाद एक कई मील के पत्थर स्थापित किए, जिसमें बीएड, एमएड, बीटीसी के अलावा विधि महाविद्यालय की सौगात भी जनपद को दी गई। अब कला संकाय में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, इतिहास और गृह विज्ञान तथा विज्ञान वर्ग में रसायन शास्त्र, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित करने की अनुमति विश्वविद्यालय से प्राप्त हो चुकी है। शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महाविद्यालय को वाई-फाई से युक्त किया गया है। इसके अलावा महाविद्यालय कैंपस को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कर साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। साथ ही प्रत्येक संकाय को आन लाइन भी किया गया है।
विज्ञापन

बताया महाविद्यालय में अत्याधुनिक पुस्तकालय और लैब स्थापित किए गए हैं। कॉलेज के बढ़ते कद को देखते हुए द्वितीय मंजिल का निर्माण प्रगति पर है। इस तरह यह ऐसा इकलौता महाविद्यालय बन गया है, जिसमें 126 शिक्षण कक्ष हैं। महाविद्यालय में शोध की भी सुविधा है। उन्होंने महाविद्यालय की प्रगति में सहायक बने सभी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉ कालेज के नवीन
भवन का उद्घाटन 17 को
एसएस लॉ कालेज की प्रबंध समिति के सचिव डा. अवनीश मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय के नवीन भवन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रामनाईक को आमंत्रित किया गया है। कुल 6556 वर्गमीटर में बने लॉ कालेज में 51 शिक्षण कक्ष, 28 व्याख्यान कक्ष, तीन स्टाफ रूम, मूट कोर्ट, सेमिनार हाल, वाचनालय, पुस्तकालय, मीटिंग रूम, कैंटीन, कम्प्यूटर लैब आदि का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed