फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sports Stadium emerged as the winner in Kabaddi.

Shahjahanpur News: कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम बना विजेता

Fri, 04 Sep 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sports Stadium emerged as the winner in Kabaddi.
शाहजहांपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी में दम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। भारतीय युवा चेतना मंच और जिला ओलंपिक संघ की ओर से सुरेश चंद्र त्यागी स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने किया। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम हथौड़ा की टीम विजेता और हरि कौशल त्यागी स्कूल की टीम उपविजेता रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रदीप दीक्षित, डॉ. गोपाल वर्मा, रामरक्ष पाल, मोनू शिव शर्मा, आशु पंडित, लाला राम, कबड्डी सचिव राहुल तोमर, कोच निशांत चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------------------
मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चार चयनित



शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयों की जूनियर एवं सीनियर वर्ग की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम, हथौड़ा बुजुर्ग में आयोजित हुई। इसमें चार खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके बमनिया और ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आशुतोष शुक्ला ने बजरंगबली की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। अंडर-19 आयु वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में ईशू सिंह विजेता रहे। वहीं अंडर-17 वर्ग में 56 किलोग्राम में कौशल, 60 किलोग्राम में करण सिंह और 65 किलोग्राम भारवर्ग में पीयूष गौड़ ने पहला स्थान हासिल किया। आशुतोष शुक्ला ने बताया कि विजेता खिलाड़ी आठ सितंबर को पीलीभीत में होने वाली मंडलीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed