फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports

कबड्डी और वॉलीबाल में कांट का रहा दबदबा

Wed, 25 Feb 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
sports
 युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की दो दिवसीय ग्रामीण ओपेन खेलकूल प्रतियोगिता शुरू हो गई। परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में जिला विकास अधिकारी पीपी त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले दिन हुई बालिका कबड्डी में मदनापुर की टीम विजेता और भावलखेड़ा की टीम उप विजेता रहीं। विजेता टीम में अनुराधा, गायत्री, चांदनी, मधु देवी, आरती, पार्वती और उप विजेता टीम में शशि, एकता, कविता, अर्चना, कल्पना, आफरीन, शैनूम शामिल रहीं। भारोत्तोलन बालक वर्ग में 56 किलोग्राम भार वर्ग में दल सिंह, शिशुपाल, विनोद कुमार, 62 किलोग्राम वर्ग में मोहित तिवारी, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, 69 किलो वर्ग में जान मोहम्मद, ताजुद्दीन, सचिन तिवारी, 77 किलो वर्ग में अजय पाल, बृजेश कुमार, अमित यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में विकास खंड कांट की टीम विजेता ओर भावलखेड़ा की टीम उप विजेता बनी। विजेता टीम में ताजुद्दीन, तारिक, अनीस, आकिब, शिव शरन, सोनवीर, ज्ञानदीप, लालजीत और उपविजेता टीम में वसीम अहमद, बृजेश कुमार, रुखशाद, अनूप कुमार, वैभव, ज्ञानदीप, मोईन खां और सर्वेश कुमार शामिल रहे। वॉलीबाल में भी विकास खंड कांट विजेता और भावलखेड़ा उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में सीपी यादव, सूबेदार शाह, खलीक अहमद, संजीव मिश्रा, अफसर अली, अमित कुमार, अविनाश, अजय पाल आदि शामिल रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतेंद्र सिंह, देवदत्त, भगवान दास, ओम प्रकाश रावत, राम प्रताप, स्वामी दयाल, रामचंद्र आजाद, शिवराज वर्मा, राजवीर, वेद प्रकाश, ओमप्रकाश, सत्यबोध आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed