{"_id":"6894fc156f9ddac5d80e615a","slug":"sports-equipment-will-be-purchased-in-schools-with-rs-178-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149962-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 1.78 करोड़ रुपये से स्कूलों में खरीदा जाएगा खेल का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 1.78 करोड़ रुपये से स्कूलों में खरीदा जाएगा खेल का सामान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में खेल सुविधाओं के लिए विभाग ने बजट जारी कर दिया है। एक करोड़ 78 लाख रुपये की धनराशि से इंडोर व आउटडोर खेल के लिए सामग्री की खरीद की जाएगी। बीएसए ने अनुदेशकों को निर्देश दिए कि वह बच्चों को विभिन्न खेल का प्रशिक्षण भी दें।
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने खेल किट खरीदने के लिए धनराशि दी है। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच-पांच हजार, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी गई है।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि एक करोड़ 78 लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जा रही है। खेल सामग्री में बैट-गेंद, शतरंज, कैरम समेत अन्य सामग्री को खरीदने के निर्देश दिए हैं। तीन सदस्यीय कमेटी खेल सामग्री खरीदेगी, साथ ही संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेगी।