फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sports activity

सांसद खेल स्पर्धा : ऊबड़खाबड़ मैदान में दौड़ा दिए खिलाड़ी, कई हुए चोटिल, पानी तक नहीं कराया उपलब्ध

Tue, 23 Nov 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
sports activity
चोट दिखाते तिनहर के गांव बिलहरी के खिलाड़ी शिवम गंगवार - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन सोमवार को पुवायां के लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में अव्यवस्था हावी रहीं। न मैदान समतल कराया और न ही सफाई कराई। पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। ऊबड़खाबड़ मैदान में कई खिलाड़ी चोटिल हो गए। प्रतियोगिताओं में बेईमानी के आरोप भी लगाए। स्पर्धा पुवायां विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों की कराई जानी थी, लेकिन ददरौल और तिलहर क्षेत्र के खिलाड़ी भी खेलते रहे।
विज्ञापन

ददरौल क्षेत्र के अजीजगंज से आए खिलाड़ी दीपांशु दौड़ते समय पैर में कांच या ईंट का टुकड़ा लगने से घायल हो गए। फर्स्ट एड की व्यवस्था न होने के कारण कपड़े से पैर बांधना पड़ा। अभिषेक वर्मा भी पैर में ईंट का टुकड़ा चुभने से जख्मी हो गए। तिलहर के गांव बिलहरी से आए शविम गंगवार मैदान में गिर पड़े, तो उनके पेट में चोट लगने से निशान पड़ गया।
विज्ञापन

जहां दौड़ कराई गई, वहां कई स्थानों पर गोबर पड़ा था, खिलाड़ी फिसलने से गिर पड़े। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह खिलाड़ियों के हाथ, पैर तुड़वाने का कोई मतलब नहीं है। उपकरण नहीं होने के कारण गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची और लंबी कूद की स्पर्धाएं नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों की प्रतियोगिता कराने के लिए बहुत व्यवस्थाओं को पूरा करना पड़ता है। यहां कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि पीने वाले पानी की सुविधा तक नहीं है।
आकाश वर्मा, खिलाड़ी अजीजगंज ददरौल शाहजहांपुर
मैंने सांसद खेल स्पर्धा में तीन किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहां अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कई स्थानों पर गोबर पड़ा था, जिस कारण दौड़ में काफी दिक्कत हुई। व्यवस्थाएं बेहद खराब थीं।
आनंद शुक्ला, खिलाड़ी खुटार
मैदान ठीक नहीं था, खेलों में बेईमानी बहुत हुई है। ऐसे खेल प्रतियोगिता नहीं होती हैं। खिलाड़ियों के साथ मजाक किया गया। अव्यवस्थाएं हावी रहीं, इस तरह प्रतियोगिता कराने का कोई मतलब नहीं है।
विकास सिंह, रघुनाथपुर पुवायां
साढ़े आठ बजे खेल मैदान पर आ गए थे। दस बजे तक सभी बच्चे भी आ गए थे। खेल प्रतियोगिताएं दोपहर दो बजे शुरू कराई गईं। खेलों के नाम पर मजाक किया गया।
इजहार, खिलाड़ी बड़ागांव पुवायां
कोई सुविधा नहीं मिली। खेल प्रतियोगिता करानी थी, तो व्यवस्थाओं को भी पूरा करना था। मैंने खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया था। अव्यवस्थाएं देख कर मन खिन्न हो गया।
रचित गंगवार, खिलाड़ी लखोहा तिलहर
फाइनल में खो-खो का दो बार मैच हुआ जो हमारी टीम ने जीता। ददरौल का रेफरी रखा जो गलत है। किसी का फोन आया और मेरी टीम को जीत के बाद भी उपविजेता घोषित कर दिया गया। यह बेईमानी है।
महिमा देवी, कप्तान खोखो टीम तिलहर
हम लोग खेलों में निर्याणक की भूमिका के लिए आए थे। व्यवस्थाएं करना किस विभाग के जिम्मे था, इसकी जानकारी नहीं है। हमारा जो काम था वह पूरा किया। बाकी जानकारी अधिकारी ही देंगे।
वीरपाल सिंह, पीटीआई बंडा
ऐसी खेल प्रतियोगिता पहली बार हुई है। हो सकता है कुछ कमियां रह गईं हों। प्रतियोगिता में पुवायां तहसील क्षेत्र के ही खिलाड़ियों को भाग लेना था। तिलहर और ददरौल के खिलाड़ियों के लिए उनके क्षेत्र में प्रतियोगिताएं होंगी। हो सकता है पुवायां के ही खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के नाम इन स्थानों के नाम से रख लिए हों। आगे से व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएंगी।
अरुण सागर, सांसद शाहजहांपुर
सांसद ने किया उद्घाटन
सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने किया। विधायक चेतराम विशिष्ट अतिथि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, पुवायां की ब्लाक प्रमुख नीलम देवी, खुटार के ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित, बंडा के ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश, राजीव कश्यप, विपिन शुक्ला जी, सिद्धार्थ कश्यप, विनायक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सिंधौली के खिलाड़ियों का रहा जलवा, जीतीं कई स्पर्धाएं
सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में सिंधौली के सुहेल कादिर, बल्देव, आशीष कुमार, दो सौ मीटर में पुवायां के अनमोल वर्मा, सिंधौली के सुहेल कादिर, आशीष कुमार, चार सौ मीटर में सिंधौली के मनोल वर्मा, गौरव, पुवायां के राजकमल, 800 मीटर में सिंधौली के मनोज वर्मा, पुवायां के रामकमल, गौतम, तीन हजार मीटर दौड़ में खुटार के आंनद शुक्ला, सिंधौली के नीरज, गौरव, बालिका वर्ग दौड़ के सौ मीटर में सिंधौली की शिवा वर्मा, ज्ञान देवी, प्रियल, दो सौ मीटर में सिंधौली की ज्ञान देवी, अवंतिका, डबली, चार सौ मीटर में सिंधौली की शिवानी, पुवायां की कहंकशा, डबली, आठ सौ मीटर में सिंधौली की अवंतिका, सोना, महरिश, तीन हजार मीटर रेस में सिंधौली की सोना, महिमा वर्मा, दिव्यांशी अवस्थी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।

कबड्डी बालक वर्ग में महाऊ की टीम विजेता और बंडा की टीम उप विजेता रही। बालिका वर्ग में महाऊ प्रथम, पुवायां की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो बालिका वर्ग में अवंती बाई पब्लिक इंटर कालेज ददरौल प्रथम और आरबीएम इंटर कालेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

चोट दिखाते ददरौल के गांव अजीजगंज ददरौल  के खिलाड़ी अभिषेक  कुमार वर्मा

चोट दिखाते ददरौल के गांव अजीजगंज ददरौल के खिलाड़ी अभिषेक कुमार वर्मा- फोटो : POWAYAN

 

चोट दिखाते ददरौल के गांव अजीजगंज ददरौल  के खिलाड़ी दीपांशु

चोट दिखाते ददरौल के गांव अजीजगंज ददरौल के खिलाड़ी दीपांशु- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed