{"_id":"5d76a0058ebc3e01767f4277","slug":"sport-shahjahanpur-news-bly375589684","type":"story","status":"publish","title_hn":"5000 मीटर वॉकरेज में कासगंज के शशांक चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5000 मीटर वॉकरेज में कासगंज के शशांक चमके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संयोजन में चल रहे विद्या भारती के चार दिवसीय प्रांतीय खेलकूद समारोह का सोमवार पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन भाला फेंक, त्रिकूद और दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस मौके पर सीनियर बालक वर्ग की हुई 5000 मीटर वॉकरेस में कासगंज के शशांक अव्वल रहे।
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता की जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में इगलास की जशोदा ने प्रथम, मथुरा की स्नेहा त्यागी ने द्वितीय, आगरा की वैष्णवी शर्मा ने तृतीय, बालक वर्ग में कासगंज के आयुष ने प्रथम, मथुरा के पुष्पेंद्र ने द्वितीय, फिरोजाबाद के आलोक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक सब जूनियर बालक वर्ग में इगलास के सुमित चौधरी, मथुरा के सिद्धार्थ रावत व बीसलपुर के असगर अली, ऊंची कूद सब जूनियर बालक वर्ग में अलीगढ़ के वरुण चौधरी, अतरौली के रवि कुमार व मथुरा के अनंत रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
जूनियर बालिका वर्ग की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में मथुरा की कनक कुंतल ने प्रथम, इगलास की तुलसी ने द्वितीय और आगरा की सलोनी गौतम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह सब जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर रिले रेस में अलीगढ़ ने प्रथम, श्रीजी बाबा मथुरा ने द्वितीय और मथुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अलीगढ़ की पूनम ने प्रथम, अलीगढ़ की प्राची चौधरी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर बाधा दौड़ में मथुरा के कैप्टन सिंह को पहला, वृंदावन के आदित्य को दूसरा, कासगंज के आकाश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में मथुरा के कैप्टन सिंह प्रथम, अलीगढ़ के गगन द्वितीय व कासगंज के मोहित तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग की हुई 5000 मीटर दौड़ में पीलीभीत के प्रदीप दूसरे और कासगंज के धीरज तीसरे स्थान पर रहे।
समापन पर प्रदेश निरीक्षक होडल सिंह, प्रबंधक राकेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र आदि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन में वसंत त्रिवेदी, डॉ. योगेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, विजय प्रकाश, उत्तम लवानिया, सुमन राजपूत, प्रगति पांडेय, संत कुमार आदि का योगदान रहा।