{"_id":"6ab2da7d0d074f0a890713be","slug":"speech-gitanjali-secured-first-place-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185420-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण : गीतांजलि ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण : गीतांजलि ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच भाषण प्रतियोगिता में गीतांजलि ने प्रथम स्थान पाया।
प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर पौधों की देखभाल की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसी क्रम में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का संबंध विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें गीतांजलि गुप्ता ने प्रथम, मीनाक्षी मिश्रा ने द्वितीय और अंशिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. मनोरमा शुक्ला और संस्कृत विभाग की डॉ. संध्या पाठक शामिल रहीं।
कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव, रिचा जॉन, महिमा राठौर, गीतांजलि गुप्ता, मानसी आदि मौजूद रहे। संवाद