फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Speech competition organized on the 'Drug-Free India Campaign'

Shahjahanpur News: नशा मुक्त भारत अभियान पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Sat, 08 Aug 2026 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Speech competition organized on the 'Drug-Free India Campaign'
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान - स्वच्छता एवं जनजागरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों, स्वच्छ जीवनशैली और युवा शक्ति की भूमिका जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। दिव्यांशी शुक्ला ने प्रथम, अचल तिवारी ने द्वितीय और समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन नीलू कुमार, पवन कुमार और दुर्ग विजय ने किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वच्छता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान तभी सफल होगा जब युवा स्वयं जागरूक बनकर समाज में जनजागरण का कार्य करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed