फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Special trains can run for Ayodhya

Shahjahanpur News: अयोध्या के लिए चल सकती हैं स्पेशल ट्रेनें

Sat, 20 Jan 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Special trains can run for Ayodhya
शाहजहांपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला सकता है। एक-दो दिन में इसकी घोषणा हो सकती है। वर्तमान में यहां से अयोध्या के लिए सिर्फ तीन ट्रेनें ही नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि शाहजहांपुर से अयोध्या के लिए दून एक्सप्रेस (13010), गंगा सतजल एक्सप्रेस (13308), कोलकाता एक्सप्रेस (13152) का नियमित रूप से संचालन हो रहा है। जबकि, सरयू यमुना एक्सप्रेस (14650) को सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार तथा रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस (14018) एक दिन बुधवार को शाहजहांपुर से चल रही है जो अयोध्या होकर गुजरती हैं। इन ट्रेनों में 22 जनवरी के आसपास की तिथियों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। कोहरे के कारण बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस (14236) निरस्त चल रही हैं।
विज्ञापन

-----
इन ट्रेनों में यह है स्थिति
अयोध्या एक्सप्रेस (14206) के स्लीपर क्लास में 23 जनवरी को 33, 24 को 29, 25 को 39 और 26 को 89 वेटिंग है। 13152 कोलकाता एक्सप्रेस में 23 जनवरी को 20, 24 को 18, 25 को 13 व 26 को 15 वेटिंग है। 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस में 25 जनवरी को 21 व 28 को 12 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed