शाहजहांपुर। पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी संजय कुमार को सौंपा। इसके माध्यम से कहा कि शहीद परिवार को विशेष परिवार का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाए। इससे शहीदों के परिवारों को समाज में अधिक सम्मान मिल सके।
जिलास्तर पर सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस पंजीकरण एवं नवीनीकरण पर विशेषकर जम्मू-कश्मीर से जारी शस्त्र लाइसेंस पर यूआईएन नंबर और आईडी नंबर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सैनिकों के आई कार्ड को आधार कार्ड के समान प्राथमिकता दी जाए। सैनिकों के सम्मान में टोल प्लाजा टैक्स माफ किया जाए। इसके अलावा भी अन्य मांगें रखीं गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर जगन्नाथ प्रसाद, दिनेश कुमार, सर्वेश कुमार, एमके मिश्रा, आरपी सिंह, वीके शुक्ला, केके मिश्रा, रमेश, आरके शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद