{"_id":"6ad139ab1f4a3ec15902339a","slug":"special-drive-on-october-17-and-24-for-adding-names-to-the-electoral-roll-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187523-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में छूटे मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दोनों दिनों में बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची और आवश्यक प्रपत्रों के साथ सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम छूटे हुए या अर्ह युवा मतदाता इन तिथियों में अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। संवाद