फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP workers outraged over the detention of the former Chief Minister... staged a sit-in at Khirnibagh intersection.

Shahjahanpur News: पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई...खिरनीबाग चौराहे पर दिया धरना

Wed, 22 Jul 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
SP workers outraged over the detention of the former Chief Minister... staged a sit-in at Khirnibagh intersection.
शाहजहांपुर में ​खिरनीबाग चाैराहे पर धरने पर बैठे सपा के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार की शाम को सपा के पदाधिकारी भड़क गए और खिरनीबाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इस बीच सदर इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी हुई। सपाइयों ने भाजपा विरोधी नारे लगाकर विरोध जताया। बाद में देर रात धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, कार्यकर्ताओं के साथ खिरनीबाग चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने जोरदार तरीके से नारेबाजी की। सूचना पर सदर इंस्पेक्टर राजीव सिंह पहुंचे। उन्होंने चौराहे को जाम करने पर आपत्ति जताते हुए जीआईसी मैदान पर धरने पर बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसे लेकर जिलाध्यक्ष की जमकर नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल तक बुलाने की चेतावनी दे दी। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जब तक सपा प्रमुख को रिहा नहीं किया जाता, वह धरने से नहीं उठेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल को बुला लिया गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव, सैयद रिजवान, जीवेंद्र वाजपेयी, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

=========
फोटो 54
एनएसयूआई ने मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई


शाहजहांपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी को हिरासत में लेने व रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई के आह्वान पर मशाल जुलूस निकाला गया। इस बीच शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।
इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने जौहर यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई को शिक्षा विरोधी बताते हुए इसकी निंदा की। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने पेपर लीक होने की घटनाओं, छात्र आंदोलनों और पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

इसके बाद शाम सात बजे मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। जुलूस का समापन गोविंदगंज स्थित अशोक स्तंभ पर हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, रामजी अवस्थी, अदीब अहमद, तनवीर सफदर, तालिब खान, अब्दुल सत्तार आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में खिरनीबाग चाैराहे पर धरने पर बैठे सपा के पदाधिकारी। संवाद

शाहजहांपुर में खिरनीबाग चाैराहे पर धरने पर बैठे सपा के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed