Shahjahanpur News: 'अग्निवीर योजना की तरफ घटा रुझान, अब पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स में जाना चाहते हैं युवा'
सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन रविवार को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना में युवा जाना नहीं चाहते हैं। युवाओं का रुझान पैरामिलेट्री फोर्स और पुलिस बल की तरफ बढ़ा है। सरकार ने फौजी कहने तक का अधिकार छीन लिया है।
रविवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले गांव में नौजवान सुबह चार बजे उठकर फौज की तैयारी करते थे। अब गांवों में जाने पर युवा फौज में नहीं जाने की बात कहते हैं। वह बोलते हैं कि वह ऐसी विभाग में जाएंगे, जहां पर 31 तारीख को वेतन निकालने की जरूरत न पड़े।
कर्नल बोले कि अग्निवीर योजना में चार साल में रिटायर कर दिया जाएगा। उन्हें पेंशन भी नहीं दी जाएगी। ऐसे में 25 साल के रिटायर्ड नौजवान को लोग बेटी तक नहीं देने को तैयार हैं। यूनिटों में फौजियों की संख्या घटी है। फौजी का आत्मबल चला गया।
'अग्निवीरों के सामने चार साल बाद रोजगार की चुनौती'
शरद शरन ने कहा कि चार साल की सेवा अवधि युवाओं के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा करती है। सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों के सामने रोजगार और सामाजिक जीवन को लेकर कई चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं।
उन्होंने फौजी का मनोबल और आत्मबल देश की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है। यदि सैनिक का आत्मबल कमजोर होगा तो इसका खतरा केवल किसी व्यक्ति या परिवार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश की सुरक्षा और अस्तित्व पर असर पड़ेगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सैयद रिजवान आदि मौजूद रहे।