फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP Rajesh S taught students lessons on safety in GF College Shahjahanpur

पुलिस की पाठशाला: हर गलत हरकत का करें विरोध, एसपी राजेश एस. ने विद्यार्थियों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ

Mon, 21 Oct 2024 07:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

पुलिस की पाठशाला में एसपी राजेश एस. ने मिशन शक्ति, साइबर क्राइम और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। 

विज्ञापन
SP Rajesh S taught students lessons on safety in GF College Shahjahanpur
एसपी राजेश एस. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसपी राजेश एस. ने छात्राओं से कहा कि आधी आबादी अपने साथ हो रही ज्यादती का विरोध करना सीखे। किसी भी गलत हरकत बर्दाश्त करने की जगह उसका कड़ा विरोध करें, इससे अराजकतत्व के हौसले पस्त होंगे। 

विज्ञापन


पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसपी राजेश एस. ने मिशन शक्ति, साइबर क्राइम और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक मर्यादा के साथ निजी स्वतंत्रता प्रभावी होती है। सार्वजनिक स्थान पर ऐसी कोई हरकत न करें, जो आपत्तिजनक हो वरना पुलिस को आगे आना पड़ता है। युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। 
विज्ञापन


सात मिनट में पहुंचेगी पुलिस
उन्होंने कहा कि वही समाज ही तरक्की कर पाता है, जहां महिलाओं को समुचित आजादी मिलती है। राह चलते अगर कोई परेशान करे तो खुद चिल्लाकर भीड़ एकत्र कर दीजिए। हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें। शाहजहांपुर में डायल-112 का रिस्पांस टाइम सात मिनट का है। यानी सात मिनट में आप तक मदद पहुंच जाएगी। अगर आपातकाल न हो तो हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर अपनी समस्या बताएं। थाने में महिलाओं की मदद के लिए पिंक बूथ स्थापित किए गए हैं जहां पर महिला पुलिसकर्मी ही समस्या सुनती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SP Rajesh S taught students lessons on safety in GF College Shahjahanpur
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी भी समाज का हिस्सा होते हैं। अगर कुछ पुलिसकर्मी जनता से दुर्व्यवहार करते हैं तो शिकायत आने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होती है। इसके बावजूद अधिकतर पुलिसकर्मी ईमानदारी और अच्छे व्यवहार के साथ नौकरी करते हैं। सभी पुलिसकर्मियों के प्रति नकारात्मक सोच नहीं होनी चाहिए। 

नए कीर्तिमान स्थापित कर रहीं महिलाएं 
इस दौरान तमाम छात्र-छात्राओं ने सवाल पूछे, जिनके संतोषजनक जवाब एसपी और सीओ सिटी ने दिए। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मिशन शक्ति अभियान के जरिये महिलाओं को जागरूक और सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने साइबर ठगी से बचने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। 

सब-इंस्पेक्टर काजल पंवार ने छात्र-छात्राओं को पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सब-इंस्पेक्टर आकांक्षा गुप्ता ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर मोहसिन हसन खान ने की और संचालन डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीकी ने किया। एनएसएस कार्यक्रम ऑफिसर डॉ. कौसर जमाल, डॉ. समन जहरा और डॉ. रजा रसूल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed