फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sp meeting

‘कार्यकर्ता सपा की नीतियाें को जन-जन तक पहुंचाएं’

Sat, 07 Feb 2015 11:25 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sat, 07 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
सपा नेतृत्व के आह्वान पर ब्लाक स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश सरकार की नीतियों और उसकी उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्हें गांव-गांव तथा जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

डाक बंगला परिसर में पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा चेयरमैन तनवीर खां ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सपा की नीतियों ने समाज के हर तबके को लाभ पहुंचाया है। हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। बोले, शिक्षा तथा स्वास्थ्य का लाभ गरीबों को मिले इसके लिए सपा सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए गए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से मिलने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने को कहा। सम्मेलन में जिला सचिव रणंजय सिंह यादव, रिजवान अली, पूर्व विधायक शरदवीर सिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी केपी सिंह यादव, बिजेंद्र यादव, विजय प्रताप सिंह, सरिता सिंह, कुसुमलता सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान रामप्रताप सिंह चौहान, दिलीप अग्निहोत्री, अख्तर खां, सर्वेेश सिंह, प्रेमप्रकाश वाल्मीकि, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे। पालिका चेयरमैन संजय पाठक ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed