फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP eyes Dadraul, Awadhesh meets Akhilesh

Shahjahanpur News: ददरौल पर सपा की नजर, अखिलेश से मिले अवधेश

Fri, 12 Jan 2024 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 12 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
SP eyes Dadraul, Awadhesh meets Akhilesh
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा के विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अपनी सीट को दोबारा से हथियाने की कवायद में लग गई है। नौ जनवरी को लखनऊ में हुई बैठक के बाद पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। पार्टी नेताओं की मानें तो सपा मुखिया ने उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए इशारा भी दिया है।
विज्ञापन

लिवर की बीमारी से ग्रस्त विधायक मानवेंद्र सिंह ने पांच जनवरी को लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आदि ने आकर शोक संवेदना व्यक्त की थी। ददरौल सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कवायद शुरू हो गई है। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पार्टी मानवेंद्र सिंह के परिवार के सदस्य को टिकट दे सकती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सपा दोबारा से अपनी सीट को पाने की जुगत में लग गई है। नौ जनवरी को लखनऊ में विधायकों व प्रत्याशियों की बैठक के बाद सपा नेता व पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवधेश को चुनाव को लेकर इशारा भी किया है। साथ ही जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, रोशन लाल वर्मा, नीरज मौर्या, उपेंद्र पाल सिंह आदि से लोकसभा व ददरौल की सीट को जिताकर लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सपा से भाजपा ने छीनी थी सीट
वर्ष 2012 के चुनाव में राममूर्ति सिंह वर्मा चुनाव जीते थे। वह मंत्री भी बने थे। वर्ष 2017 के चुनाव में मानवेंद्र सिंह ने सपा को हराकर जीत दर्ज की थी। वह वर्ष 2022 के चुनाव में लगातार दूसरी बार जीते थे। इस बार मानवेंद्र ने राममूर्ति सिंह वर्मा के पुत्र राजेश वर्मा को हराया था। तब सपा से टिकट नहीं मिलने पर अवधेश वर्मा नाराज होकर भाजपा में चले गए थे। कुछ माह पहले ही दोबारा से उन्होंने सपा की सदस्यता लखनऊ में ग्रहण की थी।


लखनऊ में अवधेश वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। अभी कोई आवेदन भी नहीं मिला है। अखिलेश यादव ने ददरौल व लोकसभा सीट को जिताकर लाने के लिए कहा है।
तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed