{"_id":"5706a76d4f1c1bd627c81125","slug":"sp-college-tested-only-27-thousand-copies","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कॉलेज में मात्र 27 हजार कापियां ही जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कॉलेज में मात्र 27 हजार कापियां ही जांची
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा हो पाना मुश्किल बन रहा है। इंटर का मूल्यांकन भले ही समय पर पूरा हो जाए, लेकिन हाईस्कूल का मूल्यांकन भगवान भरोसे ही चल रहा है। हाईस्कूल मूल्यांकन के लिए एसपी कॉलेज और एबी रिच इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है और दोनों ही केंद्रों पर कछुआ गति से मूल्यांकन खिसक रहा है। इसका मुख्य कारण परीक्षकों का टोटा है। एसपी कॉलेज में बकौल उप नियंत्रक (प्रधानाचार्य) आके शर्मा उनके यहां अभी भी 95 परीक्षकों की कमी है, जिस कारण अभी तक एक लाख तीन हजार उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष मात्र 27 हजार कापियाें की जांच ही अंजाम तक पहुंच सकी है। परीक्षक का दायित्व नहीं निभाने वाले शिक्षकों की सूची वह डीआईओएस को सौप चुके हैं। यहां अभी तक गणित का मूल्यांकन शुरू भी नहीं हो सका है। इसी तरह एबी रिच कॉलेज में भी परीक्षकों की कमी के बीच मूल्यांकन जारी है। यही स्थिति रही तो निर्धारित अवधि 13 अप्रैल तक मूल्यांकन संपन्न हो पाना बहुत मुश्किल है। जीआईसी में इंटर का मूल्यांकन तेजी से चल रहा है। उप नियंत्रक रणवीर सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर लगभग 75 फीसदी मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस्लामिया कॉलेज में भी इंटर का मूल्यांकन समय पर पूरा हो सकता है। वहां एक लाख तीस हजार कापियों के सापेक्ष करीब 81 हजार कापियां चेक हो चुकी हैं। सह उपनियंत्रक शमीमुद्दीन ने बताया कि उनके केंद्र पर समय से मूल्यांकन पूरा करा लिया जाएगा।
इंटर गणित का मूल्यांकन खत्म होने के बाद सभी परीक्षकों को हाईस्कूल की कापियां चेक कराने में लगा दिया जाएगा। अन्य विषय की कापियां भी शीघ्र जांच ली जाएंगी। कुछ शिक्षक काम नहीं आए हैं, ऐसा हमेशा ही रहता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, मूल्यांकन समय पर पूरा हो जाएगा। अभी कई दिन बाकी हैं।
कमलाकर पांडेय, डीआईओएस
विज्ञापन
इंटर गणित का मूल्यांकन खत्म होने के बाद सभी परीक्षकों को हाईस्कूल की कापियां चेक कराने में लगा दिया जाएगा। अन्य विषय की कापियां भी शीघ्र जांच ली जाएंगी। कुछ शिक्षक काम नहीं आए हैं, ऐसा हमेशा ही रहता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, मूल्यांकन समय पर पूरा हो जाएगा। अभी कई दिन बाकी हैं।
विज्ञापन
कमलाकर पांडेय, डीआईओएस