फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sp chief akhilesh reaches shahjahanpur and pay tribute to farmers who lost their life in lakhimpur incident

लखीमपुर: शाहजहांपुर के बंडा में अखिलेश यादव बोले, जो कानून व्यवस्था के मालिक, उनके हत्यारोपी बेटे को कौन गिरफ्तार करे

Wed, 06 Oct 2021 03:14 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 06 Oct 2021 03:14 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने नानकपुरी गुरुद्वारे में आयोजित संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज की बरसी को समर्पित और किसान आंदोलन में जिन किसानों ने जान गंवाई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में संगत को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
sp chief akhilesh reaches shahjahanpur and pay tribute to farmers who lost their life in lakhimpur incident
शाहजहांपुर के बंडा में गुरुद्वारे में बैठे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कानून बनाने वाले मंत्री जो कानून व्यवस्था के खुद मालिक हैं, उनके हत्यारोपी बेटे को कौन गिरफ्तार करेगा। घटना के तीसरे दिन भी आरोपी का गिरफ्तार नहीं किया जाना साबित करता है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। उन्होंने शाहजहांपुर के बंडा में स्थित नानकपुरी स्थित गुरुद्वारे में अपने संबोधन के दौरान लखीमपुर खीरी मुद्दे पर ये बातें कहीं।
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने संगत में बैठकर कीर्तन सुने
अखिलेश यादव बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर के बंडा पहुंचे। यहां स्थित नानकपुरी गुरुद्वारे जाकर करीब 15 मिनट तक उन्होंने संगत में बैठकर कीर्तन सुने। यह कार्यक्रम संत बाबा सुखदेव की बरसी को समर्पित है तथा किसान आंदोलन में जिन किसानों ने जान गंवाई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों की दी श्रद्धांजलि
बुधवार को अखिलेश यादव बंडा के नानकपुरी गुरुद्वारे में आयोजित संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज की बरसी को समर्पित और किसान आंदोलन में जिन किसानों ने जान गंवाई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में संगत को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सिख भाइयों, किसान भाइयों पर गाड़ी चलाने वाले भागे हुए हैं। जो कानून व्यवस्था के मालिक हैं, उनके बेटे को कौन गिरफ्तार कर सकता है। इस कारण इस सरकार को हटाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

sp chief akhilesh reaches shahjahanpur and pay tribute to farmers who lost their life in lakhimpur incident
शाहजहांपुर के बंडा में गुरुद्वारे में अखिलेश यादव को सुनता जनसमूह - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून पूंजीपतियों के लिए बनाए गए
अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर की घटना आंखों के सामने हैं, लेकिन सोचो, गोरखपुर में क्या हुआ होगा। व्यापारी को होटल के कमरे में छह पुलिस वालों ने इतना मारा कि जान चली गई। आरोपी पुलिसकर्मियों को सरकार ने फरार किया हुआ है। महंगाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि खाद, डीजल, कीटनाशक दवाएं, डीएपी, पेट्रोल सब महंगा हो गया है। धान का मूल्य एक हजार रुपये मिल रहा है। अगर तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो हो सकता है कि धान 500 रुपये में बिके। कृषि कानून बड़े लोगों, पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं। किसान के फायदे लिए नहीं बनाए गए हैं।

सफाया यूपी से करना है, दिल्ली में सफाया खुद हो जाएगा
सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्याय करते हैं। कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता, न्याय देने और दुख बांटने वाला योगी होता है। भाजपा के लोग उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाते हैं। सफाया यूपी से करना है, दिल्ली में सफाया अपने आप हो जाएगा। जो सरकार किसान के खिलाफ हो, जो न्याय न दे सके, उसको बदलना जरूरी है। सभी लोग एकजुट हो जाएं, एक साथ खड़े हो जाएं।

इसके बाद अखिलेश यादव शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। अखिलेश यादव को बंडा के सुनासिरनाथ मंदिर भी जाना था लेकिन वह कार्यक्रम रद हो गया। शाहजहांपुर में वह पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को श्रद्घांजलि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed