फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SP - BSP mud, the lotus will bloom: Rajnath Singh

सपा - बसपा ने कीचड़ किया, कमल खिलेगा : राजनाथ सिंह

Sun, 12 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP - BSP mud, the lotus will bloom: Rajnath Singh
न‌िगोही में सभा करते राजनाथ स‌िंह।
निगोही के पास विरासिन गांव में तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार दोपहर बसपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि बसपा हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। सपा और बसपा ने कीचड़ कर दिया है और कीचड़ में तो कमल ही खिलेगा। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नौजवान नेता खाट सभा करते है। अभी तक मैदान की सभा, आडिटोरियम की सभा आदि सुनी थी, पहली बार खटिया सभा सुनी। आगे कहा कि इलेक्शन से चार माह पहले ही खटिया पकड़ ली और चुनाव के दौरान उस साईकिल पर लपककर पीछे बैठ लिए जिसे मुलायम ने पहले ही पंक्चर कर दिया। पाकिस्तान और सीमा पार से आतंकवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान वाले कड़े रुख का जिक्र करते हुए कहा कि सीमा पर जवानों को स्टैंडिंग आर्डर दिया है कि सीमा पर पहली गोली भारत की ओर से नहीं चलाई जाएगी लेकिन सीमा पार से एक भी गोली चली तो इधर से चलाई जाने वाली गोलियां गिनी नहीं जाएंगी। कहा कि पहली बार भारत माता का मस्तक दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊंचा किया है। भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे यह छोड़ता भी नहीं। रात के अंधेरे में पड़ोसी मुल्क से घुसे आतंकवादियों ने अपने देश के जवानों को मारा तो मौजूदा सरकार के द्वारा लिए गए फैसले पर पहली बार देश के जवानों सीमापार जाकर आतंकी शिविरों को खत्म किया। पांच माह पहले पाकिस्तान में हुए सार्क सम्मेलन में गया और पाकिस्तान को उसी की धरती पर बेनकाब करके आया कि आतंकवाद तो आतंकवाद होता है, अच्छा या बुरा नहीं होता। फिर चुनाव पर अपने को केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव ने देश की दशा और दिशा बदलकर ऐतिहासिक मोड़ दिया। पहली बार देश में गैर कांग्रेस राजनीतिक पार्टी को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला और उसका श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है जिसने 80 में 73 सीटें भाजपा और इसके सहयोगी दलों के सांसद संसद में भेजे। पिछले 27 सालों में सपा और बसपा की सरकारें सबसे ज्यादा समय रहीं और सपा के मुख्यमंत्री विकास का दावा कर रहे हैं लेकिन बिजली नहीं मिल रही, बिल मिल रहा है और धान खरीद भी ठीक से नहीं हो रही। वर्ष 1991 में प्रदेश का शिक्षा मंत्री रहते हुए परीक्षा में नकल पर लगाई गई रोक के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि नकल से अकल नहीं बढ़ती और जवानों की शकल बिगड़ जाती है। भाजपा के घोषणा पत्र ने किए गए वादों को प्रदेश में अपनी सरकार के स्पष्ट बहुमत से बनते ही लागू करने की घोषणा की। उन्होंने तिलहर से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

सभा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज, धौरहरा की सांसद रेखा वर्मा और भाजपा विधानमंडल दल नेता सुरेश कुमार खन्ना भी पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, बलवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्र, बाबूराम गुप्ता, सत्यभान सिंह भदौरिया, अरुण यादव चैनू, अरुण सागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पाल, अभिनव शर्मा, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, अपना दल के जिलाध्यक्ष सुनील पटेल, रामलड़ैते कुशवाहा, डॉ. केशव सिंह आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री हरिप्रकाश वर्मा व जिला उपाध्यक्ष सर्वेश ने किया। 
विज्ञापन

भाजपा आंखों में धूल नहीं झोंकती : राजनाथ
मीरानपुर कटरा। नगर के रामलीला मैदान में रविवार अपराह्न कटरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस के समर्थन में चुनावी जनसभा संबोधित हुए करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा आंखों में धूल झोंकने की राजनीति नहीं करती बल्कि आंख से आंख मिलाकर राजनीति करती है। सपा कांग्रेस गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों दलों ने बैशाखी का सहारा लिया है जबकि बैशाखी के सहारे चलने बाले को कभी मंजिल नही मिलती। कहा कि केंद्र में भाजपा की ढाई साल की सरकार में अर्थव्यवस्था को ऊंचाई मिली है। सबसे बड़ी बात है की भाजपा के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण राज, वरिष्ठ भाजपा नेता निर्भय चंद्र सेठ, बीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, नीलेश गुप्ता, जगदीश प्रसाद जोशी, अंशुल गुप्ता, आशीष गुप्ता, सरोज शर्मा, लल्लूराम कश्यप, सत्यपाल, प्रमोद चौहान, राजीव पटेल, सचिन गुप्ता, रचना गुप्ता, किशन लाल गंगवार, फिरंगी लाल, अनूप सैनी, गुंजन गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री के साथ हेलीकाप्टर से कटरा गईं कृष्णा राज
निगोही में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज को अपने साथ हेलीकाप्टर से कटरा की जनसभा लेकर गए। दोनों ही सभाओं में शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र की समस्या और मांग को मजबूती से संसद में रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ने कृष्णा राज की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed