फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soon there was no compensation Farmers will then encompass

शीघ्र मुआवजा न मिला तो किसान देंगे धरना

Sun, 26 Apr 2015 11:19 PM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Sun, 26 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
गांव ठिंगरी में समग्र गांव कुबेरपुर बांक समेत करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों की हुई बैठक में अब तक फसली नुकसान का सर्वे कर सहायता के चेक न वितरित किए जाने को लेकर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर उन लोगों को चेक न दिए गए तो वे लोग तहसील पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बैठक के संबंध में भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि इस इलाके के राजस्व गांव गढ़ी औरंगाबाद, भुंडामई बनवसा, कोठा मंझा के साथ ही समग्र गांव कुबरपुर में कोई सर्वे कार्य नही कराया गया, जबकि इन गांवों में बड़े पैमाने पर हुई फसली क्षति से तमाम परिवार बुरी तरह परेशान है। इसको लेकर कई बार तहसीलदार को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। गढ़ी औरंगाबाद के रामनरेश, धर्मपाल, राघवेन्द्र आदि ने आरोप लगाया कि उनके गांव में साठगांठ कर नौ लोगों ने लेखपाल से मिलकर चेक बनवा लिए, जबकि अन्य किसी को भी चेक नही दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार उन लोगों की हुई बैठक में सबकी सहमति से तय किया गया है कि जल्द ही सर्वे कर पीड़ितों को सरकारी मुआवजा न दिया गया तो वे लोग आंदोलन की राह अपनाएंगे। सोमवार को निर्णय संबंधी जानकारी ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम को दी जायेगी। इस दौरान हीरालाल, राजपाल, राम सिंह, पप्पू सिंह, सत्यपाल, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed