फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Somewhere gallantry elsewhere Black Day

कहीं शौर्य तो कहीं काला दिवस मनाया

Sun, 06 Dec 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Somewhere gallantry elsewhere Black Day
अयोध्या में विवादित ढांचा की बरसी पर हिंदू संगठनों ने परंपरागत ढंग से शौर्य दिवस और मुस्लिमों ने काला दिवस मनाया। इस अवसर पर हिंदू संगठनों ने मंदिरों में केसरिया झंडे लगाकर शंख और घंटे-घड़ियाल बजाकर मिठाई बांटी, वहीं मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों में काले झंडे लगाकर अपना विरोध प्रकट किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कराने की मांग दोहराई। पूरे दिन शहर के प्रमुख मंदिरों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

तिलहर। आर्य समाज मंदिर में रविवार सुबह नौ बजे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आर्य समाज के लोकेश आर्य के सानिध्य में यज्ञ कर आहुतियां देकर मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेकर समाज के लोगों से सहयोग का आहवान किया। इस अवसर पर मनोज शर्मा ने हिंदू समाज से जात पात को छोड़कर एकजुट होने का आहवान किया। इस दौरान नवनीत शर्मा, उदयवीर, दयावती, बाबू राम, मोदी सेना जिलाध्यक्ष मेहश चंद्र गुप्ता, सुरेश कुमार, अमित कुमार, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुस्लिमों ने दोहराई मस्जिद पुनर्निर्माण की मांग
इमाम जामा मस्जिद मौलाना हुजूर अहमद मंजरी और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के जिला संयोजक मोअज्ज्म अली सिद्दीकी के नेतृत्व में डीएम कंपाउंड वाली मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में सभी ने सिटी मजिस्ट्रेट के आवास पर जाकर उन्हें ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण उसी स्थान पर कराने, बाबरी मस्जिद के निकट कब्रिस्तान एवं वक्फ की जमीन मुसलमानों को वापस दिलाने, बाबरी मस्जिद की शहादत में शामिल लोगों को सजा दिलाने, बाबरी मस्जिद शहादत के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों में शहीद हुए मुसलमानों को 1984 के सिख दंगों की तर्ज पर ही मुआवजा दिए जाने, आसारे कदीमा की मस्जिदों में मुसलमानों के नमाज पढ़ने की अनुमति देने समेत 13 मांगें शामिल की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जामा मस्जिद अध्यक्ष डॉ. तारिक अली खां, ईदगाह प्रबंध कमेटी अध्यक्ष राहत अली खां, मो. अनीस अत्तारी, सैयद कासिम रजा, सलीम अख्तर, तारिक खां, मिर्जा आसिफ अली बेग, मो. रजा खां, गुलाम गौस खां, आफाक अली खां, मो. अयूब, मो. नसीम खां, इमरानुद्दीन, मो. आमिर खां, डॉ. नजम अली खां आदि शामिल रहे। इधर, समाजवादी व्यापार सभा के मुजम्मिल खां, मोमिन अंसार सभा के तसलीम अंसारी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के डॉ. मो. मुश्ताक इदरीसी आदि ने भी बाबरी मस्जिद की शहादत पर दुख व्यक्त किया और इसके पुनर्निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने शंख-घंटे बजाकर बांटी मिठाई
बजरंग दल के तत्वावधान में छह दिसंबर को शौर्य दिवस मनाया गया। ऋषि आश्रम में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक बजरंग दल अनुज कुमार सिंह ने कहा कि आज के ही दिन हिंदू समाज ने अपने शौर्य से गुलामी के प्रतीक बाबरी ढांचे को समाप्त किया था। उन्होंने हिंदू समाज से एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजेश अवस्थी, अंकित सिंह, ऋषिपाल सिंह, कृष्ण कुमार सक्सेना, राहुल पाठक, शशि बिंदु कुमार, राम प्रताप आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच ने कालीबाड़ी मंदिर में मिष्ठान बांटकर और भगवान श्रीराम के चित्र का पूजन कर खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में जिला संयोजक सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू, अजय अग्निहोत्री, संतोष विश्वकर्मा, ललितेश शास्त्री, राम कुमार गुप्ता, शैलेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। शिवसेना के कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, होशियार सिंह, राहुल मेहरोत्रा, शैलेश कुमार, विवेक कुमार, अंकित कुमार आदि ने हवन पूजन कर प्रसाद बांटा। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल की ओर से बाबा भोलेश्वर नाथ मंदिर में घंटे-शंख बजाकर और मिष्ठान बांटकर शौर्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री, आशीष मिश्रा, शिव नंदन सागर, मनमोहन त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, अमर सिंह, प्रतीक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed