{"_id":"6254811472fac05a2e289a0e","slug":"somebody-has-done-modeling-and-some-one-has-fascinated-by-dance-shahjahanpur-news-bly4811665103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन के लिए प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन, बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन के लिए प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन, बिखेरा जलवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में आयोजित गॉट टेलेन्ट प्रतियोगिता में मॉडलिंग का ऑडिशन देती प्रतिभागी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नटराज कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शाहजहांपुर गॉट टैलेंट प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन रविवार को नटराज डांस इंस्टीट्यूट पर हुए। अपने चयन के लिए किशोर-किशोरियों व छोटे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर चयनकर्ताओं ने उनका चयन किया।
ऑडिशन का उद्घाटन उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने मम्मी स्पेशल, डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग, बेस्ट ड्रामेबाज, बेबी शो, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस, बेस्ट मेटेरियल क्रॉफ्ट, राइटिंग, बॉडी बिल्डिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई।
पुवायां के सुजल व प्रिया ने युगल नृत्य, कार्तिक ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि दूसरे चरण के ऑडिशन नटराज इंस्टीट्यूट पर 17 अप्रैल को सुबह 10 से शाम चार बजे तक होंगे। निर्णायक मंडल में अमन तिवारी, प्रतिभाग सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
इस दौरान अजीत सिंह, अभय, सत्यार्थ, कार्तिक, सचिन, मुनेश, किशन, सुभाष चंद्र कटियार, आराध्या, कृतिका, वर्तिका, सौंदर्या आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में आयोजित गॉट टेलेन्ट प्रतियोगिता में नृत्य का ऑडिशन देती प्रतिभागी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR