फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Some warning and removed himself

कुछ चेत गए और खुद ही हटाया अवैध कब्जा

Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Some warning and removed himself
कुछ चेत गए और खुद ही हटाया अवैध कब्जा
सरकारी नाली, नाले, मार्ग और फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वालों का चालान कर कब्जा मुक्त कार्रवाई करने संबंधी जारी डीएम के निर्देश के बाद अमर उजाला शहर के विभिन्न हिस्सों में ऐसे अवैध कब्जों की 10 से 12 अप्रैल के अंक में सचित्र समाचार प्रकाशित किया। इसका कुछ असर तो लोगों पर होता हुआ मंगलवार को दिखा भी। जिस निशात मोहल्ले में नाले और नाली का वजूद ही गायब कर अवैध कब्जा कर दुकानें और प्रतिष्ठान बना लिए गए हैं, वहां कुछ दुकानदारों ने सजगता का परिचय देते हुए खुद ही अवैध कब्जे वाला हिस्सा तोड़कर दुकान को हटाना शुरू कर दिया।  रोचक नजारा नगरपालिका भवन परिसर में दिखा। विश्वनाथ मंदिर से टाउनहाल तिराहा जाने वाले मार्ग पर बिल्कुल सड़क से सटाकर पालिका भवन परिसर का नया जीना बन रहा है। जिस प्रशासनिक महकमे पर अवैध कब्जा हटाने की जिम्मेदारी है, उसी की ओर से फुटपाथ वाला छोड़ा हुआ स्थान पर भी घेरकर यह निर्माण किया गया है। दूसरी ओर मंगलवार को कचहरी मार्ग पर कुछ दुकानदार तो अब भी चेते हुए नजर नहीं आए। एक ने तो अपनी दुकान मुख्य हिस्से से कुछ फीट आगे बढ़ाकर सड़क से सटाकर बना लिया। अंटा चौराहे पर कई बार कार्रवाई का शिकार हुए होटल वाले की ओर से फिर से नाले और फुटपाथ पर काबिज होकर धंधा जारी है। इस बीच नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अवैध कब्जेदारों को अपना कब्जा हटाने के लिए एनाउंसमेंट करवाया जा रहा है और ऐसे कब्जों का चिन्हांकन भी हो रहा है। तीन दिन बाद सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में इलाकेवार क्रम से अवैध कब्जा हटवाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed