फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Some found the question paper difficult, while the majority found it easy.

Shahjahanpur News: कुछ को कठिन तो अधिकतर को सरल लगा प्रश्नपत्र

Fri, 03 Jul 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Some found the question paper difficult, while the majority found it easy.
चंद्रशेखर आजाद। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पहले दिन 906 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियाें की प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ ने कठिन तो अधिकतर ने प्रश्नपत्र आसान बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परीक्षा इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीएफ कॉलेज के ए और बी ब्लॉक, जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत नौ केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा से 45 मिनट पहले तक ही अभ्यर्थियों काे केंद्रों में प्रवेश दिया गया। उनकी तलाशी लेने के साथ ही बायोमीट्रिक भी कराई गई।
विज्ञापन

पहली पाली में केंद्र से बाहर निकले अधिकतर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिले थे। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल आया। अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न अपेक्षाकृत काफी सरल थे। इस बीच सचल दलों के सदस्यों ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रत्येक पाली में 3791 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 502 और दूसरी पाली में 404 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में दोपहर 12 बजे प्रश्नपत्र छूटने के बाद जेल रोड पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव ने जाम खुलवाया।
टीईटी परीक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक भी परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन कई शिक्षक परीक्षा देकर निकले, जो विभिन्न स्कूलाें में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

--
प्रश्नपत्र काफी आसान था। अधिकतर पढ़े हुए प्रश्न आए। इन्हें आसानी से हल कर दिया। प्रश्नपत्र को देखकर लग रहा है कि आसानी से पास हो जाएंगे।
- चंद्रशेखर आजाद, हरदोई
--
प्रश्नपत्र उनके लिए कठिन था, जिन्होंने पढ़ा नहीं था। ऐसे तमाम प्रश्न थे, जो काफी सरल थे। हमने तो समय से पहले ही प्रश्नपत्र को हल कर लिया था।
- सौरभ मिश्रा, सीतापुर
---
टीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी, फर्रुखाबाद से भरकर लौटीं बसें
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पहले दिन परीक्षार्थियों की आवाजाही से रोडवेज बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया। सबसे अधिक भीड़ फर्रुखाबाद रूट पर रही, जहां से शाहजहांपुर डिपो की बसें यात्रियों से भरकर लौटीं। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए निगम ने 10 बसें रिजर्व में रखीं। परीक्षा के लिए फर्रुखाबाद, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई समेत कई जिलों के अभ्यर्थी आए हैं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा के बाद भी अभ्यर्थियों की भीड़ ज्यादा नहीं रही। उन्होंने दस बसों को रिजर्व में रखा है। संवाद

चंद्रशेखर आजाद। संवाद

चंद्रशेखर आजाद। संवाद- फोटो : 1

चंद्रशेखर आजाद। संवाद

चंद्रशेखर आजाद। संवाद- फोटो : 1

चंद्रशेखर आजाद। संवाद

चंद्रशेखर आजाद। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed