फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Some are sweating in the gym and some have the support of yoga-pranayama.

विश्व स्वास्थ्य दिवस : तन-साथ मन स्वस्थ रखने के लिए फिक्रमंद हुए लोग

Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Some are sweating in the gym and some have the support of yoga-pranayama.
जिम में कसरत करते युवा और युवतियां - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण के बाद लोगों को अपने स्वास्थ्य का महत्व समझ में आया। दौड़-भाग की जिंदगी में स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह लोग भी सेहत के प्रति गंभीर हुए हैं। जिम में पसीना बहाने से लेकर योग-प्राणायाम करने वालों तक की संख्या में इजाफा हुआ है। शरीर को रोगों को दूर करने के लिए लोगों ने साइकिल दौड़ाना शुरू कर दी है। सुबह टहलने वालों की तादाद भी बढ़ गई है। तन और मन को स्वस्थ रखकर अपनी दिनचर्या में लोगों ने परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

योग से बीमारियों से मिलता है छुटकारा
हम पिछले 10 साल से हर रोज योग करते हैं। योग करने से काफी ज्यादा फायदे हैं। हम पूरी तरह से फिट रहते हैं। योग करने से पहले शुगर बढ़ जाती थी, लेकिन आसन करने से सब पटरी पर रहता है। तन के साथ मन को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे सशक्त माध्यम है। -ज्योति गुप्ता, महिला योग प्रशिक्षक
विज्ञापन

रोज चलाते हैं छह-सात किलोमीटर साइकिल
बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक रहा है। हर रोज छह से सात किलोमीटर तक साइकिल चलाने से पूरी तरह से फिट रहते हैं। यह आराम की सवारी है, साथ ही सुबह में उठकर साइकिल चलाने से सेहत भी ठीक रहती है। हमारे साथ तमाम लोग साइकिल चलाते हैं। -राजू बग्गा, साइकिल राइडर
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल चलाने से मिलता है सुकून
हमने एक दिन में 60 किलोमीटर तक साइकिल चलाई है। साइकिल स्वस्थ रहने का एक बेहतर माध्यम है। जब साइकिल या कोई भी कसरत करते हैं तो मानसिक सुकून मिलता है। दिमाग के अंदर से केमिकल रिलीज होने से अच्छा प्रतीत होता है। याददाश्त में बढ़ोतरी भी होती है। -डॉ. अभिनव रस्तोगी, साइकिल राइडर
मोटापा से निजात पाने को जिम में पसीना बहा रहे लोग
स्वस्थ रहने के लिए जिम में पसीना जरूर बहाना चाहिए। शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहने के लिए 14 से लेकर 55 वर्ष वाले तक जिम में आकर व्यायाम करते हैं। बच्चे मोटापा कम करने और बड़े विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाव के लिए कसरत करते हैं। जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से मोटापा घेर रहा। इससे निजात सिर्फ कसरत के माध्यम से पाई जा सकती है। -मलक अजान खान, जिम प्रशिक्षक
सुबह टहलकर बुढ़ापा हावी न होने दिया
करीब 40 साल से कोई ऐसा दिन नहीं, जब हम सुबह टहलने नहीं गए। सुबह सैर करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही सेहतमंद भी बने। सुबह टहलने के कारण कभी बुढ़ापे को हावी नहीं होने दिया। पहले कुछ लोग ही सुबह में आते थे, लेकिन यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह की सैर सैकड़ों बीमारियों से बचाती है। -डॉ. अनिल त्रेहन, अध्यक्ष, मार्निंग वॉकर क्लब

लगातार बढ़ रही योग साधकों की संख्या
योग शरीर और मन को साधने की क्रिया है। योग शरीर पर काम करता है। इसके आसन शरीर को स्वस्थ रखते हैं। मन को शांत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कोरोना काल के बाद योग करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा। तमाम तरह की बीमारियों से निजात दिलाने के साथ ही योग तन और मन को शांत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। -डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष, योग विज्ञान संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed