फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soldier suspended for beating and pushing an elderly woman

बुजुर्ग महिला से मारपीट और धक्का देकर गिराने पर महिला सिपाही निलंबित

Thu, 12 May 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Soldier suspended for beating and pushing an elderly woman
अल्हागंज। थाने में तैनात महिला सिपाही सुमन ने दबिश के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट करते हुए धक्का देकर गिरा दिया। लड़की को ले जाने के मामले में बुजुर्ग महिला के घर पर होने की जानकारी पर पुलिस जांच करने गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी एस. आनंद ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले क्षेत्र की एक युवती को युवक अपने साथ ले गया था। मंगलवार को थाने पर सूचना आई कि मोहल्ला बगिया निवासी कबाड़ का काम करने वाले युवक के घर पर लड़की रह रही है। इसके बाद महिला सिपाही सुमन एक अन्य पुरुष सिपाही के साथ युवक के घर दबिश देने पहुंच गई। आरोप है कि महिला सिपाही ने बुजुर्ग महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। लोगों के आने पर पुलिसकर्मी लौट आए। मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। परिजन ने एसपी से संपर्क साधकर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी एस. आनंद ने बताया कि महिला सिपाही ने दुर्व्यवहार किया था, जिसके चलते उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed