फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soldier's son used to sell stolen motorcycles

सिपाही का बेटा बेचता था चोरी की मोटरसाइकिलें

Thu, 09 Jul 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Soldier's son used to sell stolen motorcycles
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर पांच सदस्यों को दबोच लिया। गिरोह में शामिल बरेली के फरीदपुर के एक सिपाही का बेटा चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने का काम करता था। गैंग लीडर बरेली के फरीदपुर का रहने वाला है, जो फरार है। तिलहर कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीओ परमानंद पांडे ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल जसवीर सिंह को इलाके में वाहन चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली। मंगलवार रात कोतवाल ने टीम के साथ घेराबंदी करके जैतीपुर रोड इलाहाबाद बैंक के पास से वाहन चोर गैंग से जुड़े पांच को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद हुई। सीओ ने बताया कि पकड़े जाने वालों में बरेली के कस्बा फरीदपुर स्थित एसडीएम कॉलोनी निवासी नीलेश, तिलहर के गांव लखुआ का अजीज, गांव डभौरा निवासी यासीन, मीरानपुर कटरा के गांव खैरपुर निवासी कासान और वहीं का कलीम हैं। अजीज और यासीन साइकिल मिस्त्री हैं, जो चोरी की बाइक का चेचिस नंबर मिटाकर दूसरी गाड़ी के सामान को अदल बदल कर देते हैं। फरीदपुर निवासी नीलेश के पिता संतोष यादव पुलिस में सिपाही हैं। वह तिलहर थाने में तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती मुरादाबाद में है। ग्रेजुएशन का छात्र नीलेश और गांव खैरपुर का कासान व कलीम चेचिस नंबर नंबर बदलने के बाद चोरी की बाइक बेचने का काम करते हैं। बुधवार को पांचों आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। वहां से कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed