{"_id":"6a15daff376808598307ae8e","slug":"sold-diesel-and-petrol-adulterated-with-chemicals-from-illegal-fuel-pumps-five-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-174417-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध फ्यूल पंप से बेचते थे केमिकल मिला डीजल-पेट्रोल... पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध फ्यूल पंप से बेचते थे केमिकल मिला डीजल-पेट्रोल... पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना रोजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव डींगुरपुर में अवैध फ्यूल पंप से केमिकल मिला डीजल-पेट्रोल बेचने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये लोग पिछले करीब एक वर्ष से मिलावटी डीजल-पेट्रोल बेचने का धंधा कर रहे थे। पूर्व में प्रशासन के सक्रिय होने पर बिक्री बंद कर दी गई। हाल में पेट्रो पदार्थों की किल्लत बढ़ने पर फिर से धंधा शुरू कर दिया था। कानपुर से केमिकल लाकर मिलावट करते थे।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 22 मई को पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने डींगुरपुर गांव के पास बने अवैध फ्यूल पंप से अनधिकृत रूप से डीजल और पेट्रोल की बिक्री करने पर डिस्पेंसिंग यूनिट नोजल एवं दोनों भूमिगत टैंक को सील कर दिया था। साथ ही रोजा थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मामले के पूरे खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया था। सोमवार की रात 11.50 बजे मुखबिर की सूचना पर गुर्री गांव के पास से पुलिस ने निगोही के मुड़ियाजमा खान गांव के शिवराज वर्मा, रोजा के पिपरिया प्रह्लाद गांव के पवन उर्फ अमन, इसी गांव के बबलू उर्फ रॉकी, लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी अशरफ अली खां, सिंधौली के मूढ़ाहारिस गांव के रामबरन को गिरफ्तार किया। शिवराज वर्मा पर निगोही व सेहरामऊ दक्षिणी थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि शिवराज वर्मा और अशरफ अली के पिता नफीस अहमद ने पूरा धंधा शुरू किया था। शिवराज ने फर्जी लाइसेंस व दस्तावेज बनाए थे। नफीस कानपुर से पेट्रोल-डीजल में मिलाने के लिए केमिकल लेकर आता था। नफीस की कुछ समय पहले मौत हो गई थी।
एसपी सिटी ने बताया कि यह केमिकल इंडस्ट्रियल साल्वेंट एसओएलवी-पी-एसएल है। इसे पेट्रोल-डीजल में मिलाकर बेचा जाता था। इन लोगों के पास करीब दस हजार लीटर मिलावटी पेट्रो पदार्थ व केमिकल बरामद हुआ है। यह लोग एक साल पहले रोजा में फर्जी फ्यूल पंप खोलकर मिलावटी डीजल-पेट्रोल बेचने लगे थे।
बीच में बायो डीजल पंप की तलाश में डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने सख्ती की तो धंधा बंद कर दिया था। जब पेट्रोल-डीजल की जरूरत बढ़ी तो करीब डेढ़ महीने पहले फिर पंप का संचालन शुरू कर दिया था। गेहूं की कटाई के दौरान अधिक बिक्री होती थी। एसपी सिटी ने बताया कि इस मिलावटी डीजल-पेट्रोल से वाहन न केवल खराब होगा बल्कि उससे हादसे की आशंका भी बढ़ जाएगी।