फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Solar lights tested at Ganga Expressway interchange

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर सोलर लाइटों का परीक्षण

Mon, 22 Sep 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Solar lights tested at Ganga Expressway interchange
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर आने-जाने के लिए कलक्टरगंज गांव के पास निर्माणाधीन इंटरचेंज पर लगाई गई सोलर लाइटों का शनिवार की रात परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान इंटरचेंज का कार्य स्थल रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे और इंटरचेंज का निर्माण राजस्थान की कम्पनी एचजी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि सोलर लाइटों का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और सभी लाइटें जलती पाई गईं। उन्होंने बताया कि सोलर लाइटों की लगातार 12 घंटे जलने की क्षमता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरदोई जनपद में रूपापुर क्षेत्र के गुलाऊ गांव के पास दूसरा इंटरचेंज निर्माणाधीन है। वहां भी सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। विभिन्न स्तर पर तेजी से काम चल रहा है और लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed