फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Social media platforms are being monitored in the search for the missing minor sisters.

Shahjahanpur News: लापता नाबालिग बहनों की तलाश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी

Sun, 04 Jan 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Social media platforms are being monitored in the search for the missing minor sisters.
तिलहर। छह दिन पहले स्कूल जाने के लिए कहकर घर से निकलीं नाबालिग चचेरी-तहेरी बहनों के संदिग्ध हालात में लापता हो जाने के मामले में पुलिस जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। किशोरियों की तलाश में पुलिस अब तक उनकी सहेलियों समेत 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दोनों किशोरियां सोमवार को घर से निकलीं थीं, लेकिन उस दिन स्कूल में अवकाश था। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को सोशल मीडिया पर कुछ दुकानों से दोनों किशोरियों के खरीदारी के फोटो वायरल होने पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने संबंधित दुकानों पर जाकर वहां लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल से भी जानकारी जुटाई गई। पुलिस हर उस कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है, जिनकी मदद से किशोरियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने इंस्टाग्राम से मिले सुराग के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि पुलिस टीम सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि प्लेटफॉर्म की भी निगरानी कर रही है। फिलहाल, किशोरियों के संबंध में पुलिस को अभी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed