{"_id":"5eb2f22b8ebc3e9085017b60","slug":"social-distance-flying-in-rural-areas-crowd-in-bank-shahjahanpur-news-bly405019562","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में उड़ रही सामाजिक दूरी की धज्जियां, बैंक में लग रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में उड़ रही सामाजिक दूरी की धज्जियां, बैंक में लग रही भीड़
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के बीच छूट मिलने के बाद सामाजिक दूरी की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। घरों से निकलकर लोग बाजार, बैंक, पोस्ट ऑफिस जैसे स्थानों पर जुट रहे हैं। अधिकांश लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और नही सामाजिक दूरी का ध्यान रख रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बदतर है। बुधवार को जलालाबाद व निगोही में बैंक के बाहर लोग सामाजिक दूरी भूल लाइन में लगे रहे। वहीं बाजार में दुकानों के आगे बने गोल घेरों को छोड़कर भीड़ का हिस्सा बने रहे।
ज़लालाबाद : बैंकों के साथ सड़कों पर भी लॉकडाउन का उल्लंघन
जलालाबाद। ग्रीन जोन में आने से प्रशासन द्वारा दी गई रियायत को कुछ लोग पलीता लगा रहे हैं। नियमों की अनदेखी में दुकानदार से लेकर आमजन के लोग शामिल हैं। कई दुकानदार समय खत्म हो जाने के बाद भी प्रतिष्ठान खोले तब तक बैठे रहते हैं, जब तक पुलिस उन्हें फटकार नहीं लगाती। इलाके में बुधवार को बैंक खुलने से पहले जो लोग पहले वे सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। सुबह दस बजे जब सिपाही पहुंचे तब लोगों को हटाया गया। भीड़भाड़ वाली जगह चार व दोपहिया वाहन न ले जाने के नियम को भी कई लोग ठेंगा दिखा रहे हैं। बुधवार सुबह नौ बजे सदर बाजार के तंग रास्ते पर अवैध तरीके से लाए गए दो वाहन आमने सामने आ जाने से करीब बीस मिनट जाम लगा रहा। इसकी वजह से बड़ी तादाद में पैदल व बाइक सवार लोग एक दूसरे से सटे खड़े रहे।
हादसे के बाद जुटी भीड़, सामाजिक दूरी की परवाह छोड़ी
जलालाबाद। बुधवार दोपहर नगर के मुख्य चौराहे पर एक ट्रक चालक से गांव झरहर हरीपुर में रोड किनारे खड़ी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ लोग दौड़े तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। घटनास्थल से दस किलोमीटर दूर बाइक सवारों ने उसे घेर लिया और चालक को ट्रक से नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंच गई। इस बीच सामाजिक दूरी की परवाह किए लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
------------------
निगोही की बीओबी बैंक में जुटी भीड़ को डंडा फटकार कर भगाया
निगोही। सामाजिक दूरी को दरकिनार कर बीओबी में रोजाना उमड़ी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को बैंक के बाहर करीब 500 मीटर लंबी लाइन लगी, लेकिन कोई भी व्यक्ति सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखा। कई लोग तो सुबह सात बजे से ही बैंक के गेट पर बैठ गए थे। बैंक खुलते ही अफरातफरी मच गई। पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस पहुंची तो डंडा फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन हो सका। वहीं थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कस्बे की सभी बैंकों के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर ड्यूटी पर लगे आरक्षियों ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।