{"_id":"6760763527887d1154075554","slug":"so-stop-arbitrariness-gps-has-been-installed-in-roadways-buses-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-133651-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मनमानी रोकने के लिए रोडवेज बसाें में जीपीएस लगने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मनमानी रोकने के लिए रोडवेज बसाें में जीपीएस लगने शुरू
Tue, 17 Dec 2024 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज की बसों की लोकेशन पता करने के लिए जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। निगम के साथ अनुबंधित बसाें में जीपीएस लगा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो जीपीएस लगने से बसों की चालकों की मनमानी पर रोक लगेगी।
कुछ समय पहले परिवहन निगम को बीएस-6 की 56 बसें प्राप्त हुईं थीं। इन बसों में जीपीएस और पैनिक बटन भी लगा है। अन्य सरकारी व अनुबंधित बसों में जीपीएस लगवाने को दो कंपनियों को ठेका दिया गया। कंपनी ने प्रारंभिक स्तर पर अनुबंधित बसों पर जीपीएस लगाने का काम शुरू कर दिया। बस मालिकों की मानें तो चालक जाम की बात बताकर उन्हें अधिक डीजल खपत दिखा देते हैं। जीपीएस लगा होने से लोकेशन जांच लेंगे। इसके अतिरिक्त पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निनिर्मेष शर्मा बताते हैं कि जीपीएस लगवाने का कार्य सराहनीय है। इससे चालक-परिचालक बस मालिक को गुमराह नहीं कर सकेंगे। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि जीपीएस व पैनिक बटन को गाड़ियों में लगवा रहे हैं। कोई दिक्कत आने पर तुरंत ही चालक-परिचालक मुख्यालय के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें मदद पहुंचाई जाएगी।