फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   snatching ten thousand rupees and throwing the old man from the car

दस हजार रुपये छीनकर बुजुर्ग को गाड़ी से फेंका

Sun, 13 Mar 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
snatching ten thousand rupees and throwing the old man from the car
तिलहर लोक अदालत में केस निपटारे को आ रहे पीड़ित बुधपाल बोलेरो चालक द्वारा दिये गये लिफाफे को दिखा - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। कटरा से तिलहर लोक अदालत में अपने केस का निपटारा कराने आ रहे सलेमपुर निवासी बुजुर्ग बुधपाल सिंह से बोलेरो चालक ने दस हजार रुपये छीनकर उन्हें गाड़ी से बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार को कटरा से लोक अदालत में अपने केस के निपटारे करने के लिए दस हजार रुपये लेकर तिलहर आ रहे थे। वह बोलेरो गाड़ी में बैठे थे। तिलहर में सरयू पुलिया के पास उसने जेब से किराया देने के लिए रुपये निकाले। इस दौरान गाड़ी चालक ने उससे दस हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

उसके विरोध करने पर चालक ने एक लिफाफे में रुपये रख कर देने का नाटक किया। आरोप है कि चालक ने उसे लिफाफा पकड़ाते हुए गाड़ी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस बीच गाड़ी लेकर शाहजहांपुर की ओर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर में आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस घटना को लेकर अनभिज्ञता व्यक्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी
खुटार। गांव बुझिया निवासी करन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे वह खुटार पूरनपुर मार्ग पर स्थित साईं डेंटल क्लिनिक पर गए थे। कुछ देर बाद दुकान से वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। तलाश करने पर भी बाइक का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed