फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Snake bites...villager killed him and took him to hospital

Shahjahanpur News: सांप ने काटा...मारकर अस्पताल लेकर पहुंचा ग्रामीण

Sun, 15 Jun 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Snake bites...villager killed him and took him to hospital
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मुमताज। स्रोत: सोशल मीडिया
शाहजहांपुर। कांट में शुक्रवार की रात बाग की रखवाली के दौरान एक ग्रामीण को सांप ने काट लिया। उसने उस सांप को मार दिया। फिर पत्नी के साथ उपचार कराने के लिए मरा सांप लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जब लोगों ने युवक से पूछा सांप को क्यों मार दिया तो बोला- अरे हम जिद्दी आदमी हैं। काटा था इसलिए मार दिया। डाॅक्टर को सबूत दिखाने के लिए मरा सांप लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के नवादा गौटिया गांव निवासी मुमताज अली शुक्रवार रात बाग की रखवाली कर रहा था। इस बीच उनके पैर में सांप ने काट लिया। मुमताज ने बिल में घुस रहे सांप को पकड़कर लाठी से मार डाला। मुमताज सांप को लेकर अपने घर पहुंचा। पत्नी नसीमा को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

इसी दौरान मुमताज की तबीयत बिगड़ने लगी तो वह अपनी पत्नी के साथ सांप को एक थैले में रखकर राजकीय मेडिकल काॅलेज पहुंचा। डाॅक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। पत्नी ने थैले में रखे मरे हुए सांप को बाहर निकालकर डाॅक्टर को दिखाया। फिलहाल मुमताज की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed