फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smuggler arrested, 1.50 kg opium recovered from car

Shahjahanpur News: तस्कर गिरफ्तार, कार से 1.50 किलो अफीम बरामद

Thu, 22 May 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested, 1.50 kg opium recovered from car
कांट थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा। स्रोत: मीडिया सेल
कांट। पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर ददरौल मोड़ से सफत्यारा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर कार में सवार तस्कर हरदोई जिले के थाना बेनीगंज क्षेत्र के इतिहापुर गांव निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन लाख रुपये कीमत की एक किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन

राजू ने बताया कि अफीम बेनीगंज क्षेत्र के ही करनवीर सिंह सरदार की है। करनवीर अफीम लाकर बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब तक उसकी सप्लाई करता है। करनवीर ने ही उसे अफीम देकर भेजा था। जिस मोड़ पर वह खड़ा था, वहीं पर अफीम लेने के लिए लोग आने वाले थे। करनवीर उसे ऐसा करने के लिए एक बार में पांच से सात हजार रुपये देता है। तस्कर ने बताया कि करनवीर के जो लोग अफीम लेने आते हैं, वह उनको नहीं पहचानता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed