{"_id":"631b92fddfff447a6f79d229","slug":"smart-road-under-the-road-surface-construction-work-completed-in-700-meters-shahjahanpur-news-bly497097434","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट रोड : 700 मीटर में सड़क के नीचे की सतह का निर्माण कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट रोड : 700 मीटर में सड़क के नीचे की सतह का निर्माण कार्य पूरा
विज्ञापन
स्मार्ट रोड के निरीक्षण के दौरान निर्देश देते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सुभाषनगर से रिंग रोड तक राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के निरीक्षण में करीब 700 मीटर में सड़क के नीचे की सतह का निर्माण कार्य पूरा पाया गया।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। कुछ स्थानों पर कुटाई की कमी पाई गई, जिसको सही कराए जाने के निर्देश संबंधित को दिए गए। वर्तमान में सड़क के मध्य डिवाइडर का कार्य, नाला निर्माण, डक्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। सड़क के बीच में पड़ने वाली पुलिया के स्लैब की ढलाई का कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई।
रिंग रोड की ओर से लगभग 250 मीटर में अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इसको शुरू करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी एवं सहायक अभियंता पीडब्लूडी केपी मिश्रा, अवर अभियंता एके वर्मा मौजूद रहे। संवाद