फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smart Road Plunged into Darkness Due to Lack of Power Connection... Cracks Appear on Green Road

Shahjahanpur News: विद्युत कनेक्शन न होने से अंधेरे में डूबी स्मार्ट रोड...ग्रीन रोड पर पड़ी दरारें

Thu, 28 May 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Smart Road Plunged into Darkness Due to Lack of Power Connection... Cracks Appear on Green Road
शाहजहांपुर। शहर में लोगों का आवागमन सुगम करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट सड़कों के निर्माण पर खर्च किया गया है लेकिन उनकी कमियां दूर नहीं हो सकी हैं। सुभाषनगर में स्मार्ट रोड तैयार होने के बाद भी अब तक फैंसी लाइटों का कनेक्शन नहीं हो पाया है। इसके लिए ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के बाद कनेक्शन किया जाएगा। वहीं, सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन ग्रीन रोड पर दरारें नजर आने लगी हैं तो मघईटोला में बन रही स्मार्ट रोड का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत चार साल पहले शहर की पहली स्मार्ट रोड का निर्माण सुभाषनगर में कराया गया था। 13.50 करोड़ की लागत से 900 मीटर रोड का निर्माण पूरा हुए करीब एक वर्ष हो गया है। सुंदरीकरण के लिए सौ से अधिक फैंसी स्ट्रीट लाइट भी लगाई गईं हैं, लेकिन अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रात में राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। बिजली का कनेक्शन नहीं होने से स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुईं हैं। मौजूदा ट्रांसफाॅर्मर सौ लाइटों का लोड उठाने में सक्षम नहीं है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक ट्रांसफाॅर्मर का भार बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
पूरा नहीं हो पाया ग्रीन रोड का निर्माण



सीएम ग्रिड योजना के तहत 18 अक्तूबर 2024 को शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक करीब 400 मीटर लंबी ग्रीन रोड का निर्माण शुरू हुआ था। छह करोड़ की लागत से इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा होना था। दो वर्ष होने वाले हैं लेकिन अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। कुछ दिन में ही सीसी रोड में दरारें पड़ गईं हैं। ऐसे में उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आईआईटी कानपुर की टीम इसकी गुणवत्ता की जांच कर चुकी है और शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। नगर निगम की ओर से फर्म के विरुद्ध दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभी सुंदरीकरण का कार्य बाकी है। ग्रीन रोड के निर्माण में अभी दो से तीन माह लग जाएंगे।

--
स्मार्ट रोड के निर्माण की गति भी काफी धीमी

राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत केरूगंज से मघईटोला होते हुए नेशनल हाईवे तक 25 करोड़ की लागत से 2.2 किमी लंबी स्मार्ट रोड बनाने की स्वीकृति करीब आठ माह पहले मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी इसका निर्माण कर रही है। करीब डेढ़ माह पहले इसका निर्माण शुरू हो गया था। निर्माण एजेंसी अब तक एक किमी क्षेत्र में मिट्टी डलवाने का कार्य ही करा सकी है। कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। अभी नगर निगम को बस्ती में अतिक्रमण हटाने का कार्य भी करना है।




--
सुभाष नगर स्थित स्मार्ट रोड पर बिजली कनेक्शन से पहले ट्रांसफाॅर्मर का भार बढ़ाया जाना है। इसके लिए विद्युत निगम से वार्ता चल रही है। सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड के निर्माण की जांच आईआईटी की टीम ने की है। नगर निगम की ओर से भी संबंधित एजेंसी को दो नोटिस भेजे गए हैं। मघईटोला स्मार्ट रोड के निर्माण की गति धीमी होने पर डीएम ने भी रिपोर्ट मांगी है। निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed